फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Workers reach out to villages and identify problems.

Amethi News: गांव-गांव पहुंच कार्यकर्ता समस्याओं को करें चिह्नित

Mon, 05 Aug 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 05 Aug 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Workers reach out to villages and identify problems.
अमेठी सिटी। लोगों की समस्याओं के निराकरण व विकास से जुड़े सुझाव प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से गांव-गांव का भ्रमण करना होगा। ये बातें रविवार को सभी ब्लॉक कार्यालयों पर आयोजित बैठकों में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कही।
विज्ञापन


बैठक में संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। सांसद किशोरी लाल शर्मा के निर्देश पर रविवार को संसदीय क्षेत्र के सभी ब्लॉक कार्यालय पर मासिक बैठक हुई। भादर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर के कार्यकर्ता को मजबूत करना है। कार्यकर्ता गांव-गांव भ्रमण कर लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए अपने सुझाव व विकास की रुपरेखा का प्रस्ताव दें।
विज्ञापन

अमेठी की बैठक में विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष देवमणि, संग्रामपुर में हीरामणि कनौजिया भेटुआ में ब्लॉक अध्यक्ष अजीत कुमार यादव की मौजूदगी में बैठक हुई। मुसाफिरखाना में ब्लॉक अध्यक्ष राजीव ओझा, शाहगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कश्यप, जामो में राम मनोहर पासी ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। वहीं बाजार शुकुल व जगदीशपुर में पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी की अगुवाई में बैठक हुई। इसके अलावा तिलोई, सिंहपुर, बहादुर आदि में भी बैठक हुई। जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि बैठक में उठे मुद्दों की जानकारी सांसद को देते हुए निस्तारण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed