फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Women reached Nari Shakti Vandan program

Amethi News: नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुंची महिलाएं

Thu, 07 Mar 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 07 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Women reached Nari Shakti Vandan program
अमेठी सिटी। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में बुधवार को प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित प्रसारण को सुनने के लिए बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाएं पहुंचीं। नारी शक्ति वंदन अभियान में प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के लिए विकास भवन सभागार में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। सुबह साढ़े नौ बजे से ही स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाएं मौके पर पहुंचने लगी। सुबह 11 बजे तक इंतजार के बाद पता चला कि कार्यक्रम में कुछ देरी हो सकती है। इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की उपायुक्त प्रवीणा शुक्ला ने सभी महिलाओं को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। काफी देर तक इंतजार के बाद कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे से हो पाई।
विज्ञापन

तकनीकी खामियों के चलते प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम के प्रसारण में फिर से आधा घंटे का विलंब हो गया। दोपहर साढ़े 12 बजे तक प्रधानमंत्री का संबोधन महिलाओं को सुनने को मिला। इस मौके पर भाजपा महामंत्री केशव सिंह, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, एलडीएम गणेश शंकर आर्या, आदित्य सैनी, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed