फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Women ran in the marathon wearing saree and slippers

Amethi News: साड़ी व चप्पल पहन मैराथन में दौड़ीं महिलाएं

Thu, 07 Mar 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 07 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Women ran in the marathon wearing saree and slippers
अमेठी सिटी। सांसद महिला खेल स्पर्धा के आखिरी दिन बुधवार को महिलाओं की मैराथन दौड़ हुई। स्थानीय महिलाएं साड़ी पहनकर फर्राटा भरती दिखीं।
विज्ञापन

जिले के 13 ब्लॉकों में आयोजित प्रतियोगिता के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी ने विजेताओं को सम्मानित किया। जिला मुख्यालय के मनीषी महिला महाविद्यालय में पुरस्कार वितरण के दौरान सांसद ने कहा कि बहुओं ने चौखट लांघी तो दौड़ लगाने के लिए, खींचतान हुई तो रिश्तों में नहीं बल्कि रस्साकसी खेल प्रतियोगिता के लिए।
बताया कि अमेठी लोकसभा क्षेत्र में कुल 1,30,255 महिलाओं ने खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विजेताओं को फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, प्रेशर कुकर व सभी प्रतिभागियों को एक-एक हैंड पर्स सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


300 महिलाओं ने लगाई दौड़
संग्रामपुर। सांसद मैराथन दौड़ प्रतियोगिता ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर टिकरिया मोड़ तक गई। करीब 300 महिलाओं ने स्पर्धा में हिस्सा लिया। मड़ौली गांव की रीता यादव प्रथम, टिकरिया भौसिंहपुर निवासी रवीना पाल द्वितीय व कंचन सरैया की कनू तृतीय स्थान पर रही। शेष 50 महिलाओं को सांत्वना पर्ची दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्मला, अनूपा, संजू बनीं विजेता
बाजार शुकुल। सांसद महिला मैराथन दौड़ प्रतियोगिता गायत्री नगर चौराहे से शुरू हुई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश चन्द्र शुक्ला व मंडल अध्यक्ष शंकर बक्श सिंह हरी झंडी दिखाई। 50 महिलाओं में पाली गांव निवासी निर्मला देवी प्रथम, पूरे बल्दू गांव निवासी अनूपा देवी द्वितीय व मड़वा गांव निवासी संजू यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया।


-
सलोनी, बड़का, गीता बनीं विजेता
शाहगढ़। दौड़ प्रतियोगिता रामगंज तिराहे से शुरू होकर भगवान गंज में समाप्त हुई। जिसमें पूरे बोधी बिसेन शाहगढ़ निवासी सलोनी प्रथम, कुशबैरा निवासी बड़का द्वितीय, कुशबैरा निवासी गीता तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती पांडेय, मंडल समन्वयक राज बहादुर उपाध्याय, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष प्रदीप तिवारी, राम गोपाल बारी, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed