{"_id":"5e5e90a08ebc3eebc020bf22","slug":"women-died-in-road-accident-amethi-news-lko5118628151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन ने महिला को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वाहन ने महिला को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। शाहगढ़ चौकी के वीर रामपुर गांव में मंगलवार को सड़क पार कर रही महिला को एक बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद लोगों ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
मुंशीगंज थाने के वीर रामपुर गांव निवासी रामचंद्र कनौजिया की पत्नी रेखा मंगलवार को घर से शाहगढ़ बाजार जा रही थी। वह जैसे ही मुख्य मार्ग पर पहुंची थी कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रेखा को टक्कर मारते हुए मौके से भाग गया। दुर्घटना में रेखा गंभीर रुप से घायल हो गई।
मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से रेखा को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया। रेखा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक मनोज सोनकर ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। रेखा की मौत के बाद उसके नाबालिग दो पुत्र व तीन पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार के घर सांत्वना देने वालों का जमावड़ा लगा हुआ है।