फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Women are making the garden of life fragrant by preparing incense sticks

Amethi News: धूपबत्ती तैयार कर महिलाएं महका रहीं जीवन की बगिया

Mon, 26 May 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 26 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Women are making the garden of life fragrant by preparing incense sticks
अमेठी सिटी। चतुर्भुजपुर गांव स्थित डाॅ. आंबेडकर महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं धूपबत्ती तैयार कर अपने जीवन की बगिया महका रही हैं। महिलाएं आज अपने परिवार का संबल बन गई हैं। वहीं, दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं।
विज्ञापन



ब्लॉक अमेठी की ग्राम पंचायत चतुर्भुजपुर गांव में 30 रुपये की बचत के साथ वर्ष 2008 में डॉ. आंबेडकर महिला स्वयं सहायता समूह का गठन हुआ था। वर्ष 2021 में एनआरएलएम से जुड़ने के बाद समूह की महिलाओं ने अपनी बचत जमाराशि 100 रुपये कर दी। समूह में अध्यक्ष साधना, सचिव शरीफुल निशा, कोषाध्यक्ष सरयू देवी हैं। वहीं, सदस्य निशा, सलमा, गुड़िया, शाबिरा, शांति, बदरूननिशा, रजिया, अहमदी हैं।
विज्ञापन



समूह की महिलाओं ने धूपबत्ती बनाने का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद उन्होंने घर पर धूपबत्ती बनाना शुरू किया। सचिव शरीफुल निशा ने बताया कि समूह से करीब 28 हजार रुपये लेकर कानपुर से सेंट, तेल व कच्चा सामान, स्टैंड, पैकिंग पन्नी आदि खरीदा। तैयार सामान सवेरा ब्रांड के तहत बिक्री की जा रही है। बताया कि घर से भी ग्रामीण आकर खरीद दते हैं। वहीं एजेंसी पर भी सीधे भेज दिया जाता है। बताया कि प्रति महिला अभी एक दिन के करीब 100 रुपये मिल जाते हैं। बताया कि इस व्यवसाय को आगे बढ़ाना है। अब उन्हें परिजनों पर आश्रित नहीं होना पड़ता है। घर में भी वह आर्थिक सहयोग करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed