फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Woman standing on the side of the highway was hit by a vehicle, died

Amethi News: हाईवे किनारे खड़ी महिला को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 13 Jan 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 13 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman standing on the side of the highway was hit by a vehicle, died
जगदीशपुर (अमेठी)। हाईवे किनारे खड़ी एक महिला को शनिवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान महिला की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन




जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इटरौर गांव निवासी रफी उल्ला की पत्नी मोहम्मदुल निशा (50) शनिवार रात भोजन करने के बाद पैदल टहलते हुए गांव के पास से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर गांव स्थित मोड़ पहुंची। हाईवे स्थित मोड़ के पास रात में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित भाग निकला।


सड़क किनारे घायल पड़ी मोहम्मदुल निशा को राहगीरों ने ट्राॅमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। एसएचओ धीरेद्र यादव ने बताया कि मृतक के भतीजे तौसीर अहमद की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से हादसा करने वाले वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मोहम्मदुल निशा की मौत के बाद रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। 60 वर्षीय पति रफ़ीउल्ला ने बताया कि बेटा नसीरुल्ला कुवैत में है जो मां के मौत की सूचना मिलने पर घर के लिए निकला है। बेटी गुलबसा और बहू हिना कौसर का भी रो-रो कर बुरा हाल है। रफीउल्ला ने बताया कि सोमवार को सुबह बेटे के आने के बाद ही शव को सुपुर्दे खाक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed