फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Woman dies, husband injured after mud wall collapses.

Amethi News: कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत, पति घायल

Sun, 27 Sep 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 27 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, husband injured after mud wall collapses.
 जामों के बलभद्रपुर गांव में गिरा मकान। स्रोत : स्थानीय
जामों। बलभद्रपुर गांव में शनिवार को बारिश से पशुशाला की कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबने से ऊषा (32) की मौत हो गई, जबकि उनके पति रामकुमार घायल हो गए। उनका सीएचसी में उपचार चल रहा है। घटना से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार बलभद्रपुर निवासी रामकुमार पासी के पक्के मकान के बगल कच्ची पशुशाला बनी है। शनिवार सुबह ऊषा पति के साथ पशुओं को चारा देने गई थीं। इसी दौरान बारिश से नम हुई कच्ची दीवार अचानक ढह गई। दोनों मलबे में दब गए। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


पुलिस और राजस्व विभाग को घटना की जानकारी दी गई। दोनों लोगों को सीएचसी जामों पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान ऊषा की मौत हो गई। रामकुमार को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि कच्ची दीवार गिरने से ऊषा की मौत हुई है। रामकुमार के स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी। ऊषा की मौत और रामकुमार के घायल होने से बेटे सुरजीत का रो-रोकर बुरा हाल है।



जल्द दिलाई जाएगी आर्थिक सहायता
एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। रामकुमार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। परिवार पक्के मकान में रह रहा था। पशुशाला में काम के दौरान दंपती मलबे में दबे थे। पत्नी की मौत दैवी आपदा की श्रेणी में आती है। नियमानुसार आर्थिक सहायता की पत्रावली तैयार की जा रही है। 48 घंटे में सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।



बारिश में 34 मकान गिरे, जनहानि नहीं
अमेठी/मुंशीगंज। तीन दिनों से हो रही बारिश से तहसील क्षेत्र में 34 मकान गिर गए। राहत की बात यह है कि इनमें किसी तरह की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। शनिवार को भेंटुआ के नौगिरवा में हरीराम कोरी और टिकरी में रामपती का कच्चा मकान गिर गया। दोनों परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। तहसील प्रशासन के अनुसार भेंटुआ में 12, अमेठी में नौ, संग्रामपुर में सात और भादर में छह मकान गिरे हैं। एसडीएम पंकज मिश्र ने बताया कि नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता देने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed