फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Will the lock of Sanjay Gandhi Hospital open or not?

Amethi News: संजय गांधी अस्पताल का ताला खुलेगा या नहीं ?

Wed, 04 Oct 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 04 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Will the lock of Sanjay Gandhi Hospital open or not?
प्रदर्शन करते अस्पताल के कर्मचारी
अमेठी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल के निलंबित लाइसेंस मामले की उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी लेकिन, सुनवाई नहीं हो सकी। मामले की सुनवाई अब बुधवार को होगी है। फिलहाल सभी की निगाहें न्यायालय पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन

मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के रामशाहपुर निवासी दिव्या शुक्ला 14 सितंबर को पथरी का आपरेशन कराने गई थी। आपरेशन थियेटर में बेहोशी का इंजेक्शन देने के दौरान तबीयत बिगड़ने पर दिव्या को लखनऊ ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच कराई। अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर सभी सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसके चलते अस्पताल बंद चल रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। 27 सितंबर को सुनवाई हुई थी। उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सुनवाई की अगली तिथि तय की थी। लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अब बुधवार को फिर सुनवाई की तारीख तय की गई है। इधर, कोर्ट के फैसले पर कर्मचारियों के साथ अमेठी सहित अन्य जनपदों की जनता की निगाहें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अस्पताल के एडमिन मैनेजर सुरेश सिंह राजपूत ने कहा कि मंगलवार को मामले की सुनवाई लगी थी। सभी अभिलेख प्रस्तुत किए गए हैं, सुनवाई नहीं हाे सकी। बुधवार को सुनवाई होगी। न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा है।

अस्पताल लाइसेंस बहाली एवं पीड़ित को आर्थिक सहायता की मांग
अमेठी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल लाइसेंस बहाली एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी ने जिला प्रशासन को सौंपा। संयुक्त किसान मोर्चा ने संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस तत्काल बहाल कर शीघ्र खुलवाने, जिला अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या व जांच की सुविधा बढ़ाने के साथ ही मृतका दिव्या के पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग उठाई है।
इस मौके पर किसान सभा के संयोजक राकेश कुमार मिश्र, किसान संग्राम समिति के संयोजक गया प्रसाद, जय किसान आंदोलन के संयोजक राकेश सिंह समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। इसके बाद संगठन के पदाधिकारी मुंशीगंज पहुंचकर कर्मचारियों के सत्याग्रह में शामिल होकर समर्थन दिया। वहीं सपा के राजेश मिश्रा, पिंटू यादव भी धरने में शामिल हुए।

निकाला कैंडल मार्च
अमेठी। ज्वाइंट फोरम ऑफ डाक्टर्स पैरामेडिकल स्टॉफ एवं कान्ट्रैक्ट वर्कर्स ऑफ संजय गांधी अस्पताल के बैनर तले क्रमिक सत्याग्रह अनशन कर रहे कर्मचारियों ने किसान संगठन के पदाधिकारी के साथ अस्पताल गेट से कैंडल मार्च निकाला। अमेठी मुंशीगंज मार्ग स्थित आरआर आईएसटी गेट, सराय खेमा गांव व बाजार, रामनगर बाजार होते हुए सती महारानी तक निकला।
इस मौके पर राकेश कुमार मिश्र, गया प्रसाद, राकेश सिंह संजय सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, विनोद कुमारी सिंह, साधना , संजय सिंह परिहार, गुड्डी मिश्रा, विपिन श्रीवास्तव, अवधेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जुलूस
अमेठी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल के निलंबित लाइसेंस बहाली तथा सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने को लेकर मंगलवार को जगदीशपुर में पूर्व एमएलसी दीपक सिंह और कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला। जुलूस में अमेठी वालों मिलकर बोलो अस्पताल का ताला खोलो के नारे लगे। इस मौके पर विजय पासी, अनिल सिंह, फिरोज आलम, ब्लॉक प्रमुख शाहगढ़ सदाशिव यादव, अरुण मिश्रा, राजू पंडित, रेहान, अर्जुन मौर्या, दीपक पांडेय, शुभम सिंह, लोहा सिंह आदि मौजूद रहे।


पर्चे बांटकर किया जनसंपर्क

मुसाफिरखाना (अमेठी)। स्थानीय कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष राजू ओझा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने तहसील परिसर मनौली रुदौली पूरे मलिक आदि बाजार व गांवों में बांटकर संजय गांधी अस्पताल बंद किए जाने का विरोध जताया। कहा कि अस्पताल बंद किया जाना जनता के साथ न्याय संगत नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed