फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   When he objected to talking to his sister, he was killed with an axe

Amethi News: बहन से बात करने का किया विरोध तो कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

Wed, 28 May 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 28 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
When he objected to talking to his sister, he was killed with an axe
अमेठी सिटी। मोहनगंज क्षेत्र के पूरे राजा भदसाना गांव में 19 मई की रात बच्चन उर्फ इंतजार (28) की हत्या में शामिल आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर दिया। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद करते हुए मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि बच्चन की हत्या के बाद मृतक की मां सैदून की तहरीर पर चार आरोपियों अल्ताफ, सलमान, सुशील उर्फ पप्पू पंडित और इस्लाम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस की दो टीमों को जांच व गिरफ्तारी में लगाया गया था। जांच में हत्या में सिर्फ सुशील दूबे उर्फ पप्पू पंडित के शामिल होने की जानकारी मिली। इसके बाद मंगलवार को सुशील दूबे उर्फ पप्पू पंडित को रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर पूरे लशकरी बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




पूछताछ में आरोपी सुशील ने स्वीकार किया कि उसका मृतक इंतजार के घर आना-जाना था और उसकी बहन से उसकी बात होती थी, जिससे इंतजार नाराज था। 19 मई की शाम इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। गुस्से में आकर सुशील ने रात में कुल्हाड़ी से इंतजार पर वार कर दिया। हत्या के बाद वह मौके से भाग गया था और कुल्हाड़ी को अपने घर के कमरे में छिपा दिया था। बताया कि हत्या की वारदात उसने अकेले ही की है। सुशील दूबे उर्फ पप्पू पंडित का चालान कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed