{"_id":"66071b829406a4b1f7039936","slug":"when-cmo-arrived-with-anesthesia-got-cesarean-delivery-done-amethi-news-c-96-1-brp1002-116036-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ... जब निश्चेतक के साथ पहुंचे सीएमओ, कराई सिजेरियन डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ... जब निश्चेतक के साथ पहुंचे सीएमओ, कराई सिजेरियन डिलीवरी
Sat, 30 Mar 2024 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह कार्यालय में बैठे कामकाज निपटा रहे थे। तभी सीएचसी फुरसतगंज से चिकित्सक की आई कॉल ने उन्हें परेशानी में डाल दिया। दरअसल, प्रसव के लिए आई प्रसूता की हालत गंभीर थी, उसका ऑपरेशन किया जाना था। महिला चिकित्सक तो थीं लेकिन, बेहोशी के डॉक्टर नहीं थे। निश्चेतक एसीएमओ डॉ. नवीन मिश्र को साथ में लेकर सीएमओ सीएचसी पहुंच गए। ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की हालत ठीक बताई जा रही है।रायबरेली जिले की सीमा पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज में पहले बेहोशी के डॉ. मदन गोपाल की तैनाती थी। फरवरी में त्यागपत्र दे दिया। शुक्रवार को रायबरेली के अमवा की आशिया बानो को प्रसव के लिए परिजन लेकर सीएचसी फुरसतगंज पहुंचे। डॉ. अंकिता उपाध्याय ने महिला का चेकअप किया। इसके बाद ऑपरेशन की सलाह दी। सीएमओ को जानकारी दी गई। टीम ने बेहोशी देकर सिजेरियन प्रसव कराया। सीएमओ ने बताया कि जच्चा-बच्चा ठीक है।
बायो केमिस्ट्री जांच की मशीन खराब
- जिला अस्पताल में शुक्रवार को बायो केमिस्ट्री जांच की मशीन खराब हो गई। इससे शुगर, किडनी आदि की जांच प्रभावित हो गई। हालांकि बाद में सैंपल लेकर लैब में मैनुअल जांच कराई गई। मशीन खराब होने की सूचना इंजीनियर को दी गई है। सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने बताया कि मशीन सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
बायो केमिस्ट्री जांच की मशीन खराब
- जिला अस्पताल में शुक्रवार को बायो केमिस्ट्री जांच की मशीन खराब हो गई। इससे शुगर, किडनी आदि की जांच प्रभावित हो गई। हालांकि बाद में सैंपल लेकर लैब में मैनुअल जांच कराई गई। मशीन खराब होने की सूचना इंजीनियर को दी गई है। सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने बताया कि मशीन सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन