फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Westerly wind gusts increased farmers' worries

Amethi News: पछुआ हवा के झोंकों ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Mon, 03 Mar 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 03 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Westerly wind gusts increased farmers' worries
अमेठी सिटी। जिले में तेज गति से चल रही पछुआ हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज गति से पछुआ हवा चलने से फसलों की नमी गायब होती जा रही है। रविवार को दोपहर तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने सोमवार को मौसम साफ रहने और तेज धूप होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन



रविवार सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। दोपहर आते-आते तेज धूप होने लगी। धूप से बचाव के लिए लोगों को गमछा व छाता का सहारा लेना पड़ा। दोपहर के समय 3.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा के झोंकों से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। तेज गति से पछुआ हवा चलने से खेतों से नमी गायब हो जा रही है। नमी खत्म होने से गेहूं, जौ व सरसों की फसलें सूखने लगी हैं।
विज्ञापन



किसान सुखराम, कमलाकांत व सरयू प्रसाद ने बताया कि पछुआ हवाओं ने ही मिट्टी में खुश्की बढ़ा दी है। ऐसे में सिंचाई की जरूरत बढ़ गई है। पानी न लगाने पर फूल, दाना प्रभावित होगा। वे बताते हैं कि बाली वाले गेहूं-जौ में अधिक नुकसान होगा। जानकार लोगों को मानना है कि इसी तरह से कुछ और दिनों तक पछुआ हवा चलती रही तो गेहूं समेत अन्य फसलें अधपकी ही सूख जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 27 तो न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 81 तो न्यूनतम 34 प्रतिशत रही। बताया कि आगामी 24 घंटे मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है, वर्षा होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed