फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Welfare is not possible without worship of God

Amethi News: ईश्वर के भजन के बिना कल्याण संभव नहीं

Fri, 04 Apr 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 04 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Welfare is not possible without worship of God
जामो के पूरे द्वारिका पांडेय गांव मे श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। -आयोजक
जामों (अमेठी)। समाज में मनुष्य भगवान की साधना के बजाय भौतिक साधन में विश्वास रखने से हमेशा परेशान रहता है। यह सत्य है कि ईश्वर के भजन के बिना जीव का कल्याण संभव नहीं है। ये बातें ग्राम पंचायत लोरिकपुर के पूरे द्वारिका पांडेय गांव में स्थित बाबा नागेश्वर धाम पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को पं. माताफेर तिवारी महाराज ने कहीं।
विज्ञापन



प्रवाचक ने बताया कि जीव वह है जो जगत को दिखता है। जीव एवं जगत जिससे पैदा होता है वही ब्रह्म है। यदि जीव एवं जगत न हो तो सुख-दुख की अनुभूति कैसे होगी। इसके लिए ईश्वर ने इन सबको बनाया है। सत्संग के बल पर ही मानव जीवन सुखमय होने के साथ व्यक्ति में सुधार आ जाता है। मनुष्य को हमेशा भगवान श्रीकृष्ण के भरोसे रहना चाहिए। द्रोपदी ने श्रीकृष्ण को याद किया था तो कौरवों के कारनामों से इज्जत बचाई।
विज्ञापन



प्रवाचक ने बताया कि ईश्वर प्रत्येक जगह पर मौजूद है। बस उनको सच्चे मन से याद करने की जरूरत होती है। मानव शरीर नश्वर है। इस पर घमंड नहीं करना चाहिए। प्रवाचक ने श्रीकृष्ण की बाल लीला, श्री गोवर्धन पूजा का वर्णन का श्रोताओं को भक्तिभाव में सराबोर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य यजमान अशोक कुमार पांडेय, दूधनाथ पांडेय, शिवम पांडेय, शुभम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed