{"_id":"6aa6fe350d2af0dd7506f56b","slug":"scouts-and-guides-underwent-training-amethi-news-c-96-1-ame1008-175571-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्काउट-गाइड को कराया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्काउट-गाइड को कराया अभ्यास
Mon, 14 Sep 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के कोरारी लच्छन शाह स्थित गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित स्काउट गाइड प्रशिक्षण में मौजूद छ
अमेठी सिटी। गांधी इंटर कॉलेज कोरारी लच्छनशाह में चल रहे प्रदेश स्तरीय शिविर के तीसरे दिन रविवार को स्काउट-गाइड की विभिन्न गतिविधियों में जानकारी और कौशल को परखा गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के साथ कई गतिविधियों में हिस्सा लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राधेश्याम सिंह ने स्काउटिंग ध्वज फहराकर शिविर की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास से प्रतिभागी तृतीय सोपान की परीक्षा पास कर राज्य पुरस्कार शिविर में जिले का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) शशांक यादव और जिला ट्रेनिंग काउंसलर नगर मो. शकील खान ने पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण दिया।
रस्सी और लकड़ी से उपयोगी चीजें बनाने का अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को अनुशासन, समय का पालन और जरूरतमंदों की मदद करने की सीख दी। शिविर में गांधी इंटर कॉलेज कोरारी और वीएसएस इंटर कॉलेज सरूवांवा के स्काउट-गाइड ने हिस्सा लिया। इस मौके पर स्काउट मास्टर सूर्यप्रताप सिंह, सचिन विश्वकर्मा, नेहा और उमरा आदि मौजूद रहे।