फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Wedding guests beat up young man and his mother, case registered

Amethi News: बरातियों ने युवक व उसकी मां को पीटा, केस दर्ज

Fri, 26 Apr 2024 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 26 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Wedding guests beat up young man and his mother, case registered
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के हरदोइया गांव में आई बरात में डीजे की धुन पर झूम रहे बरातियों से एक युवक का विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गई। मारपीट में एक महिला सहित दो लोग चोटिल हो गए। पीड़ित ने मामले में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के हरदोइया गांव में बुधवार को रामसेवक के घर लड़की की शादी थी। कंजास गांव से बरात आई थी। द्वारपूजा के समय डीजे बज रहा था। तभी हरदोइया के युवक मोहित से थिरक रहे लोगों का विवाद हो गया। मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन

बरातियों ने मोहित की पिटाई शुरू कर दी। मोहित को बचाने के लिए पहुंची मोहित की मां सावित्री को भी युवकों ने जमकर पीटा। घटना में मोहित और उसकी मां सावित्री को चोटें आई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को बिगड़ने से संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित मोहित की तहरीर पर आशीष कुमार समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed