फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Weather changed due to rain, woman died due to falling of tree branch

Amethi News: बारिश से बदला मौसम, पेड़ की डाल गिरने से महिला की मौत

Mon, 16 Jun 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 16 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Weather changed due to rain, woman died due to falling of tree branch
बारिश के बीच सुल्तानपुर गौरीगंज मार्ग से आवागमन करते वाहन। संवाद।
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी के बीच रविवार को अचानक तेज हवा संग बारिश के साथ कहीं ओले गिरे, तो कहीं बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। तेज हवाओं के दाैरान जगह-जगह सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। हालांकि बारिश सूख रही फसलों पर संजीवनी बनकर बरसी। उधर संग्रामपुर के नारायनपुर गांव में तेज आंधी के चलते पीपल की डाल टिनशेड पर गिरने से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उसका बेटा व नातिन भी घायल हो गए।
विज्ञापन



रविवार सुबह से ही आसमान मेें बादल छाए रहे। दोपहर करीब दो बजे के बाद मौसम का मिजाज बदला। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। शाम करीब छह बजे तक कहीं तेज बारिश तो कहीं रिमझिम होती रही। गौरीगंज, अमेठी, संग्रामपुर, जामों, भादर, जगदीशपुर सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, संग्रामपुर में बहुत मामूली ओले भी पड़े। संग्रामपुर के नारायनपुर गांव निवासी मन्ना मौर्य (65) टिनशेड के नीचे रखी चारपाई पर बैठी थी।
विज्ञापन



छोटा बेटा प्रदीप मौर्य (42) और प्रदीप की बेटी अंकिता (20) भी वहीं मौजूद थे। रविवार शाम आई तेज आंधी में घर के सामने मौजूद पीपल के पेड़ की भारी भरकम डाल टिनशेड पर गिर गई, जिसके नीचे दोनों दब गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। घटना में मन्ना मौर्य की मौत हो गई। प्रदीप व बेटी अंकिता घटना में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मौके पर लेखपाल को भेजा गया है। पीड़ित परिजनों को दिलाई जाएगी।



पेडा गिरने से आवागमन बाधित
तेज आंधी के कारण संग्रामपुर-लोहिया नगर मार्ग स्थित भुलई का पुरवा, नारायनपुर गांव के पास कई पेड़ मार्ग पर गिर गए। वहीं, अन्य क्षेत्र में भी तेज हवा के कारण सड़क पर पेड़ गिर गए। जिसके चलते आवागमन बाधित हो गए। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेजहवा के चलते विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। ऐसे में लोगों को गर्मी के कारण परेशानी उठानी पड़ी। तेज हवा व बारिश बंद होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। जहां लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी, मौसम सही होने के बाद ऊर्जा निगम के कर्मी आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास में जुटे दिखाई पड़े।




फसलों को पहुंचा फायदा
कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद तेज हवा व बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिली। वहीं, किसानों को भी राहत मिली। सूख रही धान की नर्सरी से लेकर दलहनी, तिलहनी फसलों व हरे चारे की फसल को बारिश ने फायदा पहुंचाया है। पंकज सिंह, रामफेर यादव, अरुण कुमार सहित अन्य किसानों ने कहा कि इससे फसलों को संजीवनी मिल गई है। वहीं, गांव व शहर में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से जल भराव की परेशानी से लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed