Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Markets bustle with activity for Bhai Dooj

Amethi News: भैयादूज पर बाजारों में छाई रौनक

Wed, 11 Nov 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 11 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Markets bustle with activity for Bhai Dooj
गौरीगंज बाजार में गिफ्ट खरीदती महिलाएं। -संवाद
अमेठी सिटी। भैयादूज को लेकर बाजारों में खरीदारी का उत्साह दिखाई देने लगा है। त्योहार से पहले बाजारों में उपहार और मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। भाई अपनी बहनों के लिए तो बहनें भी भाइयों को देने के लिए उपहार खरीदती नजर आईं। इस बार मिठाइयों के साथ ड्राईफ्रूट, चॉकलेट और नमकीन के आकर्षक गिफ्ट पैक लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। वहीं युवाओं में स्मार्ट वॉच और ईयरबड की मांग भी बनी हुई है।
विज्ञापन


अमेठी के प्रमुख बाजारों में मंगलवार को सुबह से ही चहल-पहल रही। उपहार की दुकानों पर फोटो फ्रेम, सजावटी कप, देवी-देवताओं की मूर्तियां और इलेक्ट्रॉनिक सामान देखने के लिए ग्राहक पहुंचते रहे। दुकानदारों ने भी त्योहार को देखते हुए अलग-अलग कीमतों के गिफ्ट पैक सजा रखे हैं। इनमें चॉकलेट, जूस, नमकीन और ड्राईफ्रूट के पैक शामिल हैं।
विज्ञापन


कम बजट से लेकर महंगे उपहार तक उपलब्ध होने से ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। गौरीगंज निवासी हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि भैयादूज पर बहनों को उपहार देने की परंपरा अब पहले से अधिक बढ़ रही है। लोग मिठाई के साथ उपयोगी सामान भी भेंट करना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल विक्रेता पवन चौरसिया ने बताया कि युवाओं में स्मार्ट वॉच और ईयरबड की मांग अधिक है। त्योहार को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक सामान पर विशेष ऑफर भी दिए जा रहे हैं। बहनें भाई के माथे पर रोली और चंदन का तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बाद मिठाई खिलाकर उपहार देती हैं। पर्व को लेकर घरों में भी तैयारियां चल रही हैं। बाजारों में खरीदारी के साथ मिठाई और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है।


उपहारों के दाम
सामान कीमत
फोटो फ्रेम 400 से 1500 रुपये
फोटो कप 200 से 500 रुपये
इलेक्ट्रॉनिक गिफ्ट 1000 से 2500 रुपये
ईयरबड 500 से 5000 रुपये

स्मार्ट वॉच 1000 से 10,000 रुपये
गिफ्ट पैक 200 से 2000 रुपये
ड्राईफ्रूट पैक 250 से 3000 रुपये
नारियल गोला 45 से 55 रुपये प्रति पीस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed