फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   We are not saints, we are political people: Brijbhushan

हम साधु नहीं, राजनीतिक व्यक्ति हैं : बृजभूषण

Sat, 29 Nov 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 29 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
We are not saints, we are political people: Brijbhushan
अमेठी मेें बहु भोज कार्यक्रम में शामिल होने जाते भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह।-संवाद
अमेठी। भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। कहा कि देश में और भी महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, उन पर बात करनी चाहिए। आगामी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी के प्रश्न पर बोले, हम साधु नहीं, राजनीतिक व्यक्ति हैं। समय आने पर बता देंगे कि कहां से चुनाव लड़ेंगे। वह शुक्रवार को अमेठी में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि के घर पर बहूभोज कार्यक्रम में आए थे।
विज्ञापन



हाल ही में बलरामपुर में एक भागवत कथा के दौरान उन्होंने 2029 में लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें जनता ने नहीं, बल्कि परिस्थितिजन्य कारणों से रिटायर किया गया। देवीपाटन मंडल की जनता का प्रेम ही उनकी ताकत है, इसलिए उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए वे फिर चुनावी मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि एसआईआर एक अच्छा और जरूरी काम है। इससे दो जगह वोट डालने वालों के नाम कटेंगे और एक साफ-सुथरी मतदाता सूची तैयार होगी।
विज्ञापन



जनता सब समझ रही है, लेकिन विपक्ष समझना ही नहीं चाहता। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिना वजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। देश का दुर्भाग्य है कि विपक्ष के नेता ऐसे बयान देते हैं। कभी मिलूंगा तो हाथ जोड़कर कहूंगा कि देश में बहुत मुद्दे हैं, क्यों इस तरह की बातें करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed