फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   We all salute whoever is in saffron: Mayankeshwar Sharan

जो भी भगवा में होगा, उसको हम सब लोग प्रणाम करते हैं : मयंकेश्वर शरण

Wed, 28 Jan 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 28 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
We all salute whoever is in saffron: Mayankeshwar Sharan
अमेठी सिटी। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि जो भी भगवा में होगा, उसको हम सब लोग प्रणाम करते हैं। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के प्रकरण में जब उनसे प्रश्न पूछा गया तो जवाब देने से बचते नजर आए। हालांकि जब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शंकराचार्य को प्रणाम कहने की बात कही गई, तब वह ये बात बोले। ये भी कहा कि ये डिप्टी सीएम का व्यक्तिगत विचार होगा।
विज्ञापन



पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के बाद मयंकेश्वर शरण सिंह ने मीडिया के जरिये समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी। इसी बीच उनसे सवाल-जवाब हुए। शंकराचार्य के बाबत प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने उल्टा सवाल कर दिया कि क्या आप उन्हें शंकराचार्य मानते हैं। इस पर जब ये कहा गया कि केशव प्रसाद मौर्य उन्हें शंकराचार्य मानते हैं तो उन्होंने कहा कि ये उपमुख्यमंत्री का व्यक्तिगत विचार होगा।
विज्ञापन



हालांकि शंकराचार्य के बाबत सवाल पूछने पर राज्यमंत्री के तेवर तल्ख नजर आए। वह सीधा जवाब देने से बचते नजर आए।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से संबंधित एक प्रश्न पर अनभिज्ञता जताई। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें यूजीसी के बारे में पूरी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed