फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Water supply not started after even 35 years

टंकी बनी पर 35 वर्ष बाद भी नहीं हुई जलापूर्ति

Fri, 02 Jul 2021 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Water supply not started after even 35 years
बाजार शुकुल (अमेठी)। ग्रामीणों को शुद्ध जलापूर्ति के लिए बाजार शुकुल के मवईया रहमतगढ़ में 35 वर्ष पहले बनाई गई पानी टंकी व आपूर्ति व्यवस्था जिम्मेदारों के मनमानी की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन

करीब 22 हजार आबादी को शुद्ध पानी देने के लिए पाइप बिछाने के साथ विभाग ने ऑपरेटर भी तैनात कर दिया लेकिन संचालन भूल गया। इससे हजारों लोग 35 वर्ष से शुद्ध पेयजल मिलने की आस लगाए हैं।
विज्ञापन

बाजार शुकुल ब्लॉक के मवईया रहमतगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने लोगों को शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए करीब 35 वर्ष पहले पानी की टंकी का निर्माण करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोरिंग के बाद मोटर लगाने, टंकी निर्माण व पाइप बिछाने के बाद जल निगम विभाग की ओर से ऑपरेटर की तैनाती तो कर दी गई लेकिन उसके संचालन करने की जहमत नहीं उठाई जा सकी।
ऐसे में लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी करीब 22 हजार की आबादी शुद्ध पानी के लिए तरस रही है। पिछलेे दिनों ग्रामीणों को स्वास्थ्य, पेयजल व योजना की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गांव का चयन मुख्यमंत्री समग्र ग्राम में हुआ तो लोगों मेें शुद्ध पानी मिलने की उम्मीद दोबारा जग गई।
लेकिन जिम्मेदार अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम में जलापूर्ति की व्यवस्था होने के बावजूद टंकी का संचालन नहीं होना प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के दावों की पोल खोल रहा है।
ग्रामीण डॉ. श्रीकांत शुक्ल, जगदीश पाल, देवीदयाल शर्मा, कुलदीप शुक्ल, सोनू, बरसाती यादव, गिरधारी मौर्य आदि का कहना है कि टंकी बनाने के बाद कुछ दूर तक पाइप लाइन बिछाई गई। सार्वजनिक स्थानों पर लगाई गई टोटी खराब हो चुकी है।
टंकी का संचालन शुरू नहीं होने से बोरिंग व मोटर खराब होने के कगार पर पहुंच चुकी है। शिकायत करने के बावजूद जल निगम विभाग पाइप पेयजल योजना शुरू करने की दिशा में कदम उठाने को तैयार नहीं हैं।
इन गांवों में होनी थी आपूर्ति
मवईया रहमतगढ़ में बनी टंकी से बाबा का पुरवा, पूरे रघु, हुसैनपुर, इक्काताजपुर, सूर्य नगर, धनेशा राजपूत, शुकुल बाजार कस्बा व शुकुलपुर में पानी की आपूर्ति की योजना थी।

जल्द होगा संचालन : एक्सईएन
जल निगम के एक्सईएन विक्रम प्रताप सिंह ने बताया कि मवइया रहमतगढ़ में टंकी से जलापूर्ति क्यों संचालित नहीं हो पाई इसकी जानकारी की जा रही है। जल ही जीवन मिशन के तहत संचालन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही मरम्मत व अन्य कार्य पूरा कर शासन की मंशा के अनुसार संचालन कर लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed