फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   water logging in school

स्कूल में भरा गंदा पानी, बच्चों ने आना छोड़ा

Tue, 11 Oct 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
water logging in school
अमेठी। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के धम्मौर रोड जूनियर हाईस्कूल परिसर स्थित कंपोजिट विद्यालय में जलभराव का दंश छात्र व शिक्षक झेल रहे हैं। स्कूल में गंदा पानी भरा होने से अधिकतर बच्चों ने स्कूल आना छोड़ दिया है तो जो आ रहे हैं वो मिड डै मील नहीं खा रहे। विद्यालय परिसर के साथ वहां लगा हैंडपंप भी पानी में डूबा हुआ है। जिससे बच्चों के साथ शिक्षकों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद जलभराव से निजात नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

स्थानीय नगर पंचायत के धम्मौर रोड जूनियर हाईस्कूल परिसर में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थित है। जिसे कंपोजिट विद्यालय बना दिया गया है। उक्त विद्यालय में छात्र संख्या करीब 301 है। बारिश के दिनों में स्कूल जलभराव की समस्या का दंश झेल रहा है। जबकि इसी परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय भी है। हालत यह है कि विद्यालय बीते दो दिन पूर्व हुई बारिश में सभी कमरों के अंदर पानी भर गया था।
विज्ञापन

विद्यालय के बरामदे तक अभी भी पानी जमा है। मिड डे मील प्राथमिक स्कूल की रसोई में बनता है। ऐसे में उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को एमडीएम के लिए विद्यालय से सटकर बने खड़ंजे से होकर जाना पड़ता है। जिस पर दूषित पानी भरा हुआ है। वहीं परिसर में लगा इंडिया मार्का टू हैंडपंप दूषित पानी से घिरा हुआ है। अन्य नल दूर होने व जूनियर हाईस्कूल परिसर में घूमकर आने से बचने के लिए बच्चे दूषित पानी से घिरे नल से पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि परिसर में जमा दूषित पानी में सांप एवं जोक आदि हैं जो कमरों में घुस जाते हैं। ऐसे में भय बना हुआ है। मंगलवार को परिसर में दूषित पानी होने तथा जमा गंदगी के चलते बहुत कम बच्चों ने एमडीएम खाया। विद्यालय में पंजीकृत 301 बच्चों के सापेक्ष 85 बच्चे उपस्थित थे। लेकिन बहुत कम बच्चों ने एमडीएम खाया। प्रधानाध्यापक गीता ओझा ने बताया कि मामले की शिकायत कई बार की गई है। जमा पानी में सांप, जोंक, मछली आदि हैं। परिसर में जल निकासी की व्यवस्था न होने से बेहद परेशानी है।

राजकीय हाईस्कूल में भी भरा पानी
जूनियर हाई स्कूल परिसर में स्थित राजकीय हाईस्कूल के अंदर बने ग्राउंड में जलभराव की समस्या है। मिट्टी भराई एवं जल निकासी की व्यवस्था न होने से बारिश के दिनों में विद्यालय के भीतर खुले मैदान में पानी भर जाता है। प्रधानाध्यापक दान बहादुर कश्यप ने बताया कि मामले की कई बार शिकायत की गई लेकिन समस्या से निजात नहीं मिल रही है।
नगर पंचायत को कराया अवगत
बीईओ हरिओम तिवारी ने बताया कि जलभराव की समस्या संज्ञान में है। कहा कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से बात की गई है लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed