फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   warning

चार बीडीओ को चेतावनी

Tue, 16 Feb 2021 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
warning
अमेठी। मनरेगा के मजदूरों का समय से भुगतान नहीं करना चार खंड विकास अधिकारियों को भारी पड़ा। ऑनलाइन समीक्षा में मामला उजागर होने पर सीडीओ ने चारों को चेतावनी पत्र जारी कर अविलंब भुगतान करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान की ऑनलाइन समीक्षा की तो जिले के बहादुरपुर, जामो, शाहगढ़ व बाजार शुकुल ब्लॉक की स्थिति खराब पाई गई। नाराज सीडीओ ने जामो व बाजार शुकुल के बीडीओ राजीव गुप्त, बहादुरपुर के प्रभारी बीडीओ राजेश कुमार शर्मा तथा शाहगढ़ के प्रभारी बीडीओ अभिषेक पटेल को चेतावनी पत्र जारी किया है। सीडीओ ने जारी पत्र में मजदूरों का बकाया भुगतान अविलंब कराते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि बहादुरपुर में 71.28 प्रतिशत, जामो में 59.53 प्रतिशत, शाहगढ़ में 55.43 प्रतिशत तो बाजार शुकुल में 62.99 प्रतिशत मजदूरों का भुगतान किया गया है। अन्य ब्लॉकों में 80 फीसदी से ऊपर भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed