{"_id":"6106c8ab8ebc3e6fd91722b6","slug":"wall-and-ceiling-fall-down-women-and-girl-died-amethi-news-lko589465338","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान गिरने से महिला व किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान गिरने से महिला व किशोरी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भादर/जगदीशपुर (अमेठी)। जिले में तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते रविवार को कई इलाकों में मकान व पेड़ गिर गए। अमेठी और मुसाफिरखाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मकानों की दीवार गिरने से महिला व किशोरी की मौत हो गई। मलबे में दबकर एक किशोर घायल हो गया।
क्षेत्र में शनिवार पूरी रात रिमझिम बारिश जारी रही। इस दौरान अमेठी तहसील के गांव पटखौली मजरे अग्रेसर में रविवार तड़के पप्पू यादव के कच्चे मकान की एक दीवार ढह गई। हादसे के वक्त कमरे में मौजूद पप्पू की पत्नी गीता यादव (32) व पुत्र शिवम (10) दीवार के मलबे में दब गए।
शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों का बाहर निकाला लेकिन तब तक गीता की मौत हो चुकी थी। घायल शिवम को सीएचसी भादर पहुंचाया गया। दूसरा हादसा मुसाफिरखाना क्षेत्र के पूरे रुदीलाल मजरे बड़ौली जगदीशुपर में हुआ।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब नौ बजे गांव की कांती के मकान की एक दीवार भरभराकर गिर गई। मकान में मौजूद कांती की 13 वर्षीय पुत्री साक्षी दीवार के मलबे में दब गई। परिवार वालों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला और सीएचसी जगदीशपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद बड़े अस्पताल रेफर कर दिया।
अस्पताल ले जाते शशि ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि हादसों में मरने वालों के परिवार को दैवीय आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
दो मकानों पर गिरा पेड़, महिला घायल
-आंधी व बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
फोटो संख्या-7/8
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज/अमेठी। जिले में शनिवार रात तेज आंधी के साथ शुरू हुई तेज बारिश रविवार दोपहर तक जारी रही। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगह पेड़ भी धराशाई हो गए। आंधी व बारिश के दौरान संग्रामपुर क्षेत्र के गांव चिलिया मजरे इटौरी निवासी शंभू नाथ यादव और कालू यादव के घर पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। इस हादसे में दोनों मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के वक्त शेड के नीचे खाना पका रही शंभू की पत्नी प्रेमा देवी को हल्की चोट आ गई। गंगागंज मोहल्ले में भी दो पेड़ गिर गए। कई अन्य स्थानों पर पेड़ उखड़ने से आवागमन भी प्रभावित रहा। लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी।
---------
सई नदी में डूबा किशोर, तलाश जारी
फोटो संख्या-11
बाजार शुकुल (अमेठी)। क्षेत्र के गांव मोहिद्दीपपुर स्थित मजार पर अयोध्या जिले के रुदौली थानान्तर्गत अमहटा निवासी मथुरा प्रसाद यादव अपने 17 वर्षीय पुत्र मोहित यादव को लेकर झाड़ फूंक कराने आया था। रविवार सुबह मोहित मजार के नजदीक से गुजरी सई नदी पर शौच के लिए गया था। इस दौरान मोहित लापता हो गया। मथुरा प्रसाद ने काफी तलाश की तो मोहित का चप्पल दोपहर बाद नदी के किनारे मिला। मोहित के नदी में डूबने की आशंका की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद उसकी तलाश शुरू की लेकिन शाम तक किशोर का पता नहीं चल सका था। (संवाद)