फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Waiting for justice holding deadbody of duaghter at home for two days

Amethi News : चौथे दिन अधिकारियों के मनाने पर किया बेटी का दाह संस्कार, जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 18 Sep 2022 06:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2022 06:09 PM IST
सार

अमेठी के अंतू थाना क्षेत्र में विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष ने जहर देकर जान से मारने का आरोप लगाया। कहा कि विवाह के बाद से ही ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

विज्ञापन
Waiting for justice holding deadbody of duaghter at home for two days
देवकी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

बेटी का शव घर पर रख चार दिनों तक न्याय का इंतजार करने के बाद रविवार को घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि घरवाले पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं थे और दोबारा पीएम कराने की जिद पर अड़े थे। लेकिन पुलिस अफसरों के समझाने के बाद वे अंतिम संस्कार को राजी हुए। मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मदारीपुर हिम्मतगढ़ का है।  

विज्ञापन


संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मदारीपुर हिम्मतगढ़ निवासी हरिपाल वर्मा की पुत्री देवकी (25) का विवाह 24 मई 2022 को प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा निवासी राजू वर्मा के साथ हुआ था। बृहस्पतिवार दोपहर देवकी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पिता हरिपाल ने पुत्री को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। अंतू पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए तो भेज दिया लेकिन केस नहीं दर्ज किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को पीएम होने के बाद तक केस दर्ज नहीं होने पर पिता शव लेकर अपने गांव हिम्मतगढ़ चले आए शव को घर पर रखकर न्याय की गुहार लगाने लगे। संग्रामपुर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शनिवार देर शाम अंतू पुलिस ने दहेज हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था। इसके बाद रविवार को परिवार वाले बेटी का पीएम दोबारा कराने पर अड़े रहे। सूचना पर पहुंचे एसएचओ संग्रामपुर ने मृतका के पिता को विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजे जाने की जानकारी देते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अंतू पुलिस द्वारा दबिश दिए जाने की बात कही। उनके समझाने के बाद हरिलाल माने और रविवार दोपहर बाद अपने गांव की बाग में बेटी का दाह संस्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed