फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   vitamin A dose for 3.13 lakh childrens

3.13 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक

Thu, 23 Dec 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
vitamin A dose for 3.13 lakh childrens
गौरीगंज (अमेठी)। प्रत्येक वर्ष दिसंबर माह में आयोजित होने वाले विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ ने जिला अस्पताल में एक शिशु को खुराक पिलाकर किया। जिले में नौ माह से पांच वर्ष आयु वर्ग के कुल तीन लाख 13 हजार 717 बच्चे चिह्न्ति किए गए हैं। सभी को प्रत्येक बुधवार व शनिवार को आयोजित सत्र स्थलों पर विटामिन ए तथा आयरन सिरप की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर प्रत्येक वर्ष दिसंबर तथा जून माह में बाल स्वास्थ्य पोषण माह संचालित किया जाता है। इस दौरान नौ माह से लेकर पांच वर्ष आयु तक केे बच्चों को विटामिन ए की खुराक से आच्छादित किया जाता है। इसके लिए प्रत्येक बुधवार व शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित सत्रों पर आशा द्वारा उन्हें बुलाकर विटामिन ए के साथ ही आयरन से संबंधित फोलिक एसिड सिरप की खुराक पिलाई जाती है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर संयुक्त जिला अस्पताल में बुधवार को सीएमओ डॉ. सीमा मेहरा ने एक शिशु को खुराक की डोज पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। डीआईओ डॉ. सीएस अग्रवाल ने बताया कि जिले में नौ माह से लेकर पांच वर्ष आयु वर्ग के कुल तीन लाख 13 हजार 717 बच्चों को चिह्न्ति किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्रत्येक बुधवार और शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित सत्रों पर सूची के अनुसार ऐसे बच्चों को आशा द्वारा उनके परिवारीजनों को सत्र तक बुलाकर लाया जाएगा। इसके लिए संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को पूर्व से ही दिशा निर्देश दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed