फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   villagers demolish the wall built in the night

विवादित जमीन पर बनाई दीवार को ग्रामीणों ने ढहाया

Sat, 13 Mar 2021 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
villagers demolish the wall built in the night
जामो (अमेठी)। कटारी गांव में आबादी की भूमि पर कब्जा कर गुरुवार रात दीवार बनाने वाले पंचायत में नहीं पहुंचे तो नाराज ग्रामीणों ने शनिवार सुबह दीवार को धराशाई कर दिया।
विज्ञापन

मामले को लेकर आक्रोश बढ़ने की सूचना पर गांव पहुंचे तहसीलदार ने दोनों पक्षों को अग्रिम आदेश तक यथास्थित बनाने रखने का निर्देश दिया है। पुलिस दीवार ढहाने वालों को चिह्नित कर पाबंद करने में जुटी है।
विज्ञापन

कटारी गांव निवासी रामावती व तेज प्रताप तिवारी के बीच काफी दिनों से आबादी की भूमि पर कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि गुरुवार रात तेज प्रताप ने पुलिस को मिलाकर रामावती के मकान के सामने दीवार खड़ी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान के सामने दीवार बनने पर रामावती ने शनिवार सुबह गांव के संभ्रांत लोगों की पंचायत बुलाई थी। पंचायत में तेज प्रताप को भी बुलाया गया था। ग्रामीणों के कई बार बुलाने के बावजूद तेज प्रताप नहीं आए तो पंचायत के लिए एकत्र ग्रामीण आक्रोशित हो उठे।
ग्रामीणों ने निर्मित दीवार को धराशायी कर दिया। दीवार गिराने के बाद गांव में बढ़े आक्रोश की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अंगद प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। आबादी भूमि पर विवाद होने से प्रभारी निरीक्षक ने मामले की सूचना एएसपी विनोद कुमार पांडेय व तहसीलदार घनश्याम भारती को दिया।

गांव पहुंचे दोनों अफसरों ने पूरे मामले की जांच करने के बाद दोनों पक्षों को अग्रिम आदेश तक यथास्थित कायम रखने का निर्देश देते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज कर कार्रवाई करने की संस्तुति की है। गांव में आक्रोश को देखते हुए फोर्स तैनात करने के बाद पुलिस ग्रामीणों को चिह्नित कर पाबंद करने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed