{"_id":"673b9c2b4c590dc6e00d0647","slug":"villager-found-unconscious-under-suspicious-circumstances-dead-amethi-news-c-96-1-ame1002-129717-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संदिग्ध हालात में बेहोश मिले ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संदिग्ध हालात में बेहोश मिले ग्रामीण की मौत
Tue, 19 Nov 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाना क्षेत्र के कोची गांव स्थित पानी की टंकी के पास सोमवार को सुबह एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में बेहोश पड़ा मिला। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोहनगंज थाना क्षेत्र के कोची गांव निवासी हृदयराम (50) सुबह संदिग्ध हालात में गांव स्थित पानी की टंकी के पास बेहोशी की हालत में पड़े मिले। हृदयराम को बेहोश देख लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन हृदयराम को लेकर रस्तामऊ रेफरल अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों की ओर से पुलिस को फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है।
कुछ लोगों का मानना है कि हृदयराम की बीमारी से मौत हुई है, वहीं कुछ लोग चर्चा कर रहे हैं कि किसी विषैले जंतु के काटने से जान गई है। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजन यदि तहरीर देते हैं तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।