{"_id":"67798a975a140af85e074f22","slug":"villager-dies-in-road-accident-disabled-companion-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-132571-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत, दिव्यांग साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत, दिव्यांग साथी घायल
Sun, 05 Jan 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। थानाक्षेत्र से गुजरने वाले किसनी-जैनबगंज मार्ग पर स्थित मजार के पास शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सुनसान सड़क पर बाइक सवार घायलों को देख लोगाें ने अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की मौत हो गई जबकि दूसरे का उपचार किया जा रहा है।
बाजारशुकुल थानाक्षेत्र के किसनी ग्रामीण निवासी बाबूलाल (60) शनिवार को बाइक से अपने गांव के दिव्यांग त्यागी संग जैनबगंज बाजार से वापस लौट रहे थे। रास्ते में किसनी-जैनबगंज मार्ग पर स्थित मजार के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। अस्पताल में बाबूलाल को डॉक्टरों ने मृत घाेषित कर दिया जबकि त्यागी की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
परिजन त्यागी को लेकर जगदीशपुर निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि हादसे के समय कोई मौजूद नहीं था। कुछ लोग वनरोज से टकराने की बात कह रहे हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। बाइक चालक ने हेलमेट पहना था या नहीं यह भी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बाबूलाल की मौत के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है।