{"_id":"65074c9a354e833663094924","slug":"village-head-of-sukhi-bajgarh-of-jamo-arrested-amethi-news-c-96-1-ame1002-5266-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जामो के सूखी बाजगढ़ के ग्राम प्रधान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जामो के सूखी बाजगढ़ के ग्राम प्रधान गिरफ्तार
Mon, 18 Sep 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। आवास आवंटन में धांधली करने के मामले में जामो ब्लॉक के सूखी बाजगढ़ के ग्राम प्रधान को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विधायक ने सदन में इसका मुद्दा उठाया था। प्रशासन ने जांच कर शिकायत सही मिलने पर बीडीओ की तहरीर पर 15 मार्च को ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था।
गौरीगंज तहसील के सूखीबाजगढ़ ग्राम प्रधान छेदीलाल और ग्राम विकास अधिकारी आशीष रंजन पर आवास आवंटन में गड़बड़ी को लेकर गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने विधानसभा में मामला उठाया था। जिसमें सूखी बाजगढ़ के ग्राम प्रधान व सचिव पर गांव के भूपेंद्र सिंह के घर तक जाने वाले रास्ते के नाम पर बिना काम कराने फर्जी भुगतान करने, प्रधानमंत्री आवास आवंटन में गड़बड़ी करने का खुलासा किया था।
सदन में मुद्दा उठने के बाद जिला प्रशासन ने जांच कराई तो पता चला कि यहां के आवास लाभार्थियों की सूची में कुल 259 नाम हैं। इसमें 185 पात्र मिले तो 74 अपात्र । प्रशासन ने पाया कि 74 अपात्र लाभार्थियों में से 58 को पहली व दूसरी किस्त दी जा चुकी है। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद डीडीओ व पीडी के निर्देश पर 15 मार्च को को बीडीओ सच्चिदानंद पाठक ने ग्राम प्रधान छेदीलाल व वीडीओ आशीष रंजन के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज कराने के बाद से पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस ने घर से ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ विवेक सिंह ने ग्राम प्रधान को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।