फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Vikas Bhavan's power supply could not be restored

Amethi News: नहीं बहाल हो सकी विकास भवन की बिजली आपूर्ति

Sat, 15 Jul 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 15 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Vikas Bhavan's power supply could not be restored
गौरीगंज(अमेठी)। विकास भवन की बिजली आपूर्ति शुक्रवार को भी बहाल नहीं हो सकी है। कई दिनों से विकास भवन में लाइट न होने से कामकाज पूरी तरह से ठप है। कर्मचारी अधिकारी गर्मी व उमस से बेहाल है।
विज्ञापन

गौरीगंज शहर स्थित विकास भवन में कई विभाग संचालित होते हें। बता दें कि भूमिगत केबल जलने से विकास भवन की लाइट गुल हो गई है। जिसे ठीक कराने के लिए लखनऊ से केबल मंगाकर लाइट को ठीक कराए जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बृहस्पतिवार की शाम तक लाइट चालू होने की उम्मीद लगाए विभाग के अधिकारियों को शुक्रवार की शाम एक बार फिर निराश होना पड़ा। बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

जेनरेटर की व्यवस्था न होने चलते विकास कार्य ठप हैं। जरूरी कामकाज निपटाने के लिए दूसरे स्थानों का सहारा लिया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कालेज असैदापुर में तो पशु पालन विभाग के कर्मचारी गौरीगंज ब्लाक स्थित पशु अस्पताल में काम निपटाने में जुटे रहे। डीडीओ तेजभान सिंह ने बताया कि केबल बिछाई जा रही है। शाम या रात तक लाइट चालू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही: टूटे खंभे से की जा रही बिजली आपूर्ति
राजा फत्तेपुर(अमेठी)। विद्युत वितरण उपकेंद्र मोहनगंज के अंतर्गत फतेहगंज और फूला समेत कई गांवों में जर्जर व टूटे बिजली के खंभों से बिजली आपूर्ति की जा रही है। पावर कारपोरेशन की लापरवाही कभी भी लोगों पर भारी पड़ सकती है। लोगों की मांग के बावजूद विभाग कोई कदम नहीं उठा रहा है। फतेहगंज गांव में लगे खंभे पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर भी रखा हुआ है।अवर अभियंता अमित मौर्य ने बताया कि आरडीएसएस योजना के अंतर्गत टूटे खंभों को जल्द ही हटाकर दूसरे खंभों पर ट्रांसफार्मर रखवाया जाएगा।


दो दिन से अंधेरे में तीन हजार की आबादी
फुरसतगंज (अमेठी)। विद्युत उपकेंद्र के पीढ़ी से विजयपुर गांव की तरफ जाने वाली लाइन का खंभा बृहस्पतिवार सुबह गिर गया। उस समय महिलाएं खेत में धान की रोपाई कर रही थी। हालांकि, लाइन चालू न होने के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। खंभा गिरने से तार टूट गए। जिससे मंझीटा, नया पुरवा, विजयपुर गांव के लगभग तीन हजार की आबादी की लाइट गुल हो गई। जेई उदय प्रताप चौहान ने बताया कि लाइट ठीक करने का काम किया जा रहा है। शाम तक लाइट मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed