फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Use green crackers, avoid pollution

Amethi News: हरित पटाखों का करें प्रयोग, प्रदूषण से बचें

Sun, 05 Nov 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 05 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Use green crackers, avoid pollution
गोष्ठी में मौजूद वक्ता
अमेठी। शहर स्थित आरआरपीजी कॉलेज परिसर में रसायन विज्ञान विभाग की ओर से शनिवार को पटाखों का पर्यावरण पर प्रभाव विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी हुई। प्राचार्य प्रो. पीके श्रीवास्तव ने पटाखों के दुष्प्रभाव पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पटाखे फोड़ने से जहां हमारा पर्यावरण प्रदूषण होता है, वहीं मानव जीवन के साथ ही सभी पर प्रभाव पड़ता है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज हरित पटाखों के उपयोग की जरूरत है।
विज्ञापन

डॉ.आदित्य बहादुर सिंह ने कहा कि पटाखों से निकलने वाले कार्बन मोनो ऑक्साइड एवं सल्फर डाइऑक्साइड मानव जीवन के लिए काफी हानिकारक है। डॉ.अनूप सिंह ने पटाखों में रसायन की भूमिका पर अपना व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

डॉ धनन्जय सिंह ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण वैश्विक मानदंड से सौ गुना अधिक बढ़ चुका है। डॉ विजय सिंह ने पटाखों से उत्सर्जित गैसों का जीवन पर प्रभाव विषय पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी संयोजक डॉ.अरविंद सिंह ने पटाखों की दुनिया और जीवन विषय पर प्रकाश डाला। डॉ आशुतोष श्रीवास्तव ने पटाखों के दुष्प्रभाव से लोगों को जागरूक किया। संगोष्ठी को डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ चंद्रशेखर सिंह, डॉ अनुराग त्रिपाठी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगोष्ठी में रसायन विज्ञान के एमएससी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रो एमपी त्रिपाठी, डॉ. विनोद मिश्रा, डॉ सुधीर सिंह, डॉ.अनादि मिश्र, डॉ.पवन पांडेय, डॉ. अजय सिंह, डॉ.शिखा शुक्ला, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. करुणेश सिंह डॉ. अंजनी पांडेय, डॉ. योगेंद्र ओझा, डॉ. विमल जी विद्यार्थी, आराधना पांडेय व सुप्रिया पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed