फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   UPCIDA will expand facilities in industrial areas

Amethi News: औद्योगिक क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार करेगी यूपीसीडा

Sat, 29 Apr 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 29 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
UPCIDA will expand facilities in industrial areas
जगदीश औद्योगिक क्षेत्र में लगा कार्यों का बोर्ड
जगदीशपुर (अमेठी)। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद औद्योगिक क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। सुविधाएं बढ़ाने पर यूपीसीडा की ओर से 74.46 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उद्यमियों को सुविधा के साथ बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। यूपीसीडा उद्यमियों की सहूलियत को लेकर काम करने में जुटी है।मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अध्यक्षता में गत दिनों आयोजित समीक्षा बैठक में जोर दिया गया। यूपीसीडा अयोध्या मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक आरएन श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी से मिली सहमति के बाद पूर्वांचल के औद्योगिक क्षेत्रों के उन्नयन के लिए 74.46 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित कार्यों को समय से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कहा गया है कि सभी फर्मों द्वारा स्थल पर कार्य प्रारंभ करने एवं पूर्ण करने के साथ बोर्ड लगवाया जाए। मुख्य मार्गों से यूपीसीडा औद्योगिक क्षेत्रों तक दिशा सूचक बोर्ड बिना माप दूरी अंकित किए लगाए जाएं। आवश्यकता के अनुसार, प्रवेश द्वार का निर्माण कर सौंदर्यीकरण कराया जाए। सड़कों के चौड़ीकरण और जल भराव की समस्या को खत्म करने के लिए प्रचलित कार्यों को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

बताया कि इसमें कुछ कार्यों की शुरुआत हो गई है तो कुछ को जल्द ही पूरा कराए जाने है। बताया कि चिह्नित औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों एवं नालियों के विकास, अनुरक्षण एवं अपग्रेडेशन पर औद्योगिक क्षेत्रों में सामान्य सुविधाओं और सेवाओं जैसे स्ट्रीट फर्नीचर, रोड साइनेज, दिशा बोर्ड, गाइड मैप, ठोस कचरा प्रबंधन और सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक का निर्माण आदि के विकास औद्योगिक क्षेत्रों की जल निकासी प्रणाली को अनुमानित व्यय के साथ अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए प्रवेश द्वार बनाने की योजना
औद्योगिक क्षेत्रों में नए प्रवेश द्वार बनाने की भी योजना है। औद्योगिक क्षेत्रों को विशिष्ट पहचान मिलेगी। एलईडी लाइटों को बदलकर एलईडी हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी। रात के समय औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। आरएन श्रीवास्तव ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों के उद्योगपतियों और संभावित निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक बनाना है। साथ ही, अवस्थापनाओं के अपग्रेडेशन से न केवल उद्योगों को बल्कि क्षेत्रवासियों को भी लाभ होगा। यह रोजगार के अवसर पैदा करेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed