{"_id":"6af3688b37a8d3428d099087","slug":"two-dead-four-injured-in-road-accidents-amethi-news-c-96-1-ame1002-180099-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल
Wed, 11 Nov 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। दो हादसे ब्रेकर पर बाइक उछलने से हुए, जबकि एक जगह मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने सुल्तानपुर के हलियापुर क्षेत्र के कपूरा तेरहुत निवासी धर्मेंद्र (23) और अयोध्या के बाबागंज क्षेत्र के रामपुर जनक निवासी किश्मतुल निशा (50) को मृत घोषित कर दिया। हादसों की खबर से परिजनों में मातम पसर गया।
रानीगंज-वारिसगंज मार्ग पर भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने के दौलतपुर लोनहट के पास सोमवार रात करीब एक बजे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में धर्मेंद्र के साथ जगदीशपुर के पूरे दुनिया मजरे मऊ अतवारा निवासी हरिकिशुन (22) और आनंद (21) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया।
इसी मार्ग पर दौलतपुर लोनहट के पास पेट्रोल पंप के निकट ब्रेकर पर बाइक उछलने से अयोध्या निवासी किश्मतुल निशा और उनके रिश्तेदार मुसाफिरखाना के दादरा निवासी साहिल सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ट्रॉमा सेंटर में किश्मतुल निशा को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
तीसरा हादसा जगदीशपुर-जामों मार्ग पर सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे जामों के जनापुर के पास हुआ। ब्रेकर पर बाइक उछलने से कमरौली के लाला का पुरवा निवासी समीउल्ला (40) और उनकी पत्नी विल्कीश बानो (39) सड़क पर गिरकर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने बताया कि हादसों की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के परिजन शव लेकर पैतृक गांव चले गए।