फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Upadhyaypur, Pure Jogajit and Gokulpur teams won

Amethi News: उपाध्यायपुर, पूरे जोगाजीत व गोकुलपुर टीमें विजयी

Fri, 16 Jan 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 16 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Upadhyaypur, Pure Jogajit and Gokulpur teams won
संग्रामपुर। पूरे भुलई का पुरवा बाग में आयोजित जय मां कालिका क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 (केपीएल-2) के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को तीन मैच खेले गए। इसमें उपाध्यायपुर, पूरे जोगाजीत और गोकुलपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन




पहला मैच उपाध्यायपुर और उमापुर टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर उपाध्यायपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए। जवाब में उतरी उमापुर की टीम 84 रन ही बना सकी। दूसरा मैच पूरे जोगाजीत और बजरंग इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पूरे जोगाजीत की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 90 रन बनाए। जवाब में बजरंग इलेवन की टीम 53 रन ही बना सकी।
विज्ञापन




तीसरा मैच गोकुलपुर और प्रमोद इलेवन टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर गोकुलपुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में 130 रन बनाए। प्रमोद इलेवन की टीम 80 रनों पर सिमट गई। 26 गेंदों में 79 रन और एक विकेट लेकर शनि मैन ऑफ द मैच बने। इस मौके पर आयोजक रितेश सिंह, अंबेश शुक्ल, अभय सिंह, निशांत सिंह, सुमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed