फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   UP: Wife dies during labor, husband dies of shock upon hearing the news; villagers say this

UP : प्रसव पीड़ा के दौरान पत्नी की मौत, खबर सुनते ही सदमे में पति ने तोड़ा दम; परिजनों ने कही ये बात

Wed, 05 Nov 2025 09:43 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 05 Nov 2025 09:43 PM IST
सार

अमेठी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जायस कस्बे के निखई वार्ड निवासी प्रसूता की बुधवार को प्रसव पीड़ा के दौरान रायबरेली एम्स में मौत हो गई। इसके सदमे में उसके पति की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
UP: Wife dies during labor, husband dies of shock upon hearing the news; villagers say this
पहले पत्नी फिर पति की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अमेठी के जायस कस्बे के निखई वार्ड निवासी  प्रसूता ज्योति (20) की बुधवार को प्रसव पीड़ा के दौरान रायबरेली एम्स में मौत हो गई। पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही पति आकाश (22) की भी कुछ देर बाद मृत्यु हो गई। एक ही दिन में दंपती के चले जाने से परिवार और गांव दोनों सदमे में हैं। सत्य प्रकाश के अनुसार उनकी बहू ज्योति (20) आठ माह की गर्भवती थी। 

विज्ञापन


मंगलवार रात प्रसव पीड़ा होने पर उसे जिला अस्पताल गौरीगंज ले जाया गया। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताकर रायबरेली एम्स रेफर कर दिया। बुधवार सुबह इलाज के दौरान ज्योति की मौत हो गई। पत्नी की मौत की जानकारी मिलते ही आकाश बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


सत्य प्रकाश ने बताया कि बेटे आकाश का विवाह एक वर्ष पहले ज्योति से हुआ था। वह कस्बे में एक दुकान पर काम करता था। बेटे और बहू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बृहस्पतिवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में मातमी सन्नाटा, परिजनों में कोहराम
बहू और बेटे की मौत के बाद मां तारावती बेसुध हैं। भाई अनिल और बहनें लगातार रो रही हैं। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हैं, पर कोई भी उनके दर्द को कम नहीं कर पा रहा। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।


ग्रामीणों ने बताया कि आकाश और ज्योति की जोड़ी खुशहाल थी, दोनों की जिंदगी में नई खुशियां आने वाली थीं। लेकिन किस्मत ने एक ही दिन में सब छीन लिया। गांव में हर कोई इस हृदयविदारक घटना से व्यथित है, लोगों की आंखें नम हैं और माहौल गमगीन बना हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed