फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: This November, a record of hot night and day is being made in the state, the heat of the night had made a

यूपी: इस नवंबर प्रदेश में बन रहा है गर्म रात और दिन का रिकॉर्ड, एक नंवबर को रात की गर्मी ने बनाया था इतिहास

Tue, 12 Nov 2024 07:29 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 12 Nov 2024 07:29 AM IST
सार

Weather of UP: नवंबर का महीना गुलाबी सर्दी वाला महीना माना जाता है। लेकिन इस बार सर्दी तो दूर गर्मी नए रिकॉर्ड बना रही है। नवंबर के 11 दिन बीत जाने के बाद भी वैसे ही तपिश है। 

विज्ञापन
UP: This November, a record of hot night and day is being made in the state, the heat of the night had made a
इस बार नवंबर में नहीं पड़ रही सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 आमतौर पर नवंबर में होने वाली गुनगुनी धूप की जगह दोपहर में तपिश वाली गर्मी महसूस की जा रही है। नवंबर के 11 दिन बीतने के बाद भी मौसम के तेवर तल्ख ही हैं। साल 2009 के बाद इस बार नवंबर में दिन की तपिश और रात का पारा रिकॉर्ड बना रहा है। सोमवार सुबह राजधानी में कोहरा छाया रहा, जो धूप निकलने के साथ छंट गया।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जल्द ही राजधानी में पछुआ संग गुलाबी ठंडक दस्तक देने वाली है। आने वाले कुछ दिनों में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

विज्ञापन

1963 में 1 नवंबर को अधिकतम तापमान दर्ज हुआ था 38 डिग्री सेल्यिसस

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 1952 से 2024 तक 1 नवंबर को दर्ज हुए अधिकतम तापमान पर नजर डालें तो अब तक का इस साल तीसरा उच्चतम अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। यह 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके पहले 1 नवंबर 1963 को 38 डिग्री और 2001 में 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।20.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ 1 नवंबर की रात छठी सबसे गर्म रात रही।

तापमान गिरने की कोई वजह नहीं होने से ऐसी तपिश
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आमतौर पर नवंबर में चलने वाली उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के असर से ठंड की शुरुआत होती है। अभी न तो अलनीनो और न ही ला नीना सक्रिय है। प्रदेश में फिलहाल कोई पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं है और न तो पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। कुल मिलाकर कहें तो नवंबर में अब तक तापमान में गिरावट का कोई विशेष मौसमी कारण नहीं रहा। इसी वजह से ऐसी स्थिति बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed