{"_id":"6a95d8c51da6bedafd0b0cda","slug":"underpass-stalled-for-two-years-amethi-news-c-96-1-ame1002-174665-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो साल से अटका अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो साल से अटका अंडरपास
Tue, 01 Sep 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
गांधी नगर बाजार में अंडरपास की समस्या पर ग्रामीणों से वार्ता करते सांसद। स्रोत : पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। गांधी नगर बाजार के पास रेलवे क्रॉसिंग पर करीब दो साल से अधूरे पड़े अंडरपास का मुद्दा सोमवार को सांसद किशोरी लाल शर्मा के सामने उठा। मौके पर पहुंचे सांसद ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से निर्माण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने जल्द रेल मंत्री से वार्ता कर काम पूरा कराने का प्रयास करने का भरोसा दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास का निर्माण पूरा नहीं होने से रेलवे क्रॉसिंग से आवागमन करना पड़ता है। ट्रेन आने पर क्रॉसिंग बंद होने से लोगों को इंतजार करना पड़ता है। इससे बाजार, स्कूल और अन्य जरूरी काम से आने-जाने वालों को परेशानी होती है।
ग्रामीणों ने अंडरपास का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग सांसद के सामने रखी। सांसद ने कहा कि अंडरपास निर्माण में आ रहीं अड़चनों की जानकारी लेकर समाधान कराया जाएगा। जनहित से जुड़े इस काम को पूरा कराने के लिए रेल मंत्री से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में सुनीं समस्याएं : सांसद ने सुबह कांग्रेस कार्यालय में जनसुनवाई की। क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं बताईं। सांसद ने संबंधित अधिकारियों से बात कर आवश्यक कार्रवाई कराने का भरोसा दिया।