{"_id":"68e80995128ce0a47402f312","slug":"uncontrolled-bus-hits-tree-five-passengers-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-150051-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बेकाबू बस पेड़ से टकराई, पांच यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बेकाबू बस पेड़ से टकराई, पांच यात्री घायल
Fri, 10 Oct 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल के नोहरेपुर गांव के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बस। स्त्रोत : स्थानीय नागरिक
बाजारशुकुल। सुल्तानपुर की ओर जा रही निजी बस बृहस्पतिवार सुबह नोहरेपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए, जिनका उपचार सीएचसी में कराया गया।
पूरे झाऊ गांव निवासी चालक पप्पू ने बताया कि वह यात्रियों को लेकर सुल्तानपुर जा रहे थे। नोहरेपुर गांव के पास अचानक बस की स्टेयरिंग फेल हो गई, जिसकी वजह से हादसा हो गया। टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में जगदीशवापुर निवासी अफजाल, कल्लू, परवेज, जैनबगंज के गुड्डू और फुंदनपुर निवासी रामकुमार घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे के बाद चालक ने तुरंत दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर यात्रियों को उनके गंतव्य रवाना किया।