{"_id":"6931e3c37404a6f3970a29ba","slug":"uncontrolled-bike-collides-with-divider-young-man-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-153711-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डिवाइडर से टकराई बेकाबू बाइक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डिवाइडर से टकराई बेकाबू बाइक युवक की मौत
Fri, 05 Dec 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर छज्जूपुर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कौशांबी जनपद के चरवा क्षेत्र के बालीपुर टांडा गांव निवासी बृजेश (30) और आशीष (32) घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने दोनों को पास स्थित अयोध्या के निजी अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान बृजेश की मौत हो गई। वहीं आशीष भर्ती हैं। आशीष के अनुसार वह दोनों दिल्ली से बाइक से पैतृक गांव जा रहे थे। सुबह छज्जूपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से ले जाकर दोनों घायलों को सरसैया कुमारगंज अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाॅक्टर ने बृजेश को मृत घोषित कर। आशीष का उपचार जारी है।
थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। ऐसा लगता है कि लंबी यात्रा के दौरान झपकी आने से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दोनों युवक एक ही गांव के निवासी हैं।