Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Uncontrollable car crushed woman and two innocent

Amethi News: बेकाबू कार ने महिला और दो मासूमों को रौंदा

Sun, 18 Jun 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 18 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car crushed woman and two innocent
महिला और दो मासूम । फाइल फोटा
अमेठी। प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम बेकाबू कार ने सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही महिला व दो मासूमों को रौंद दिया। दुर्घटना में महिला और एक मासूम की मौके पर ही मौत गई। जबकि दूसरे बच्चे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा अमेठी क्षेत्र के मधुपुर खदरी क्षेत्र की सीमा के निकट हुआ। शुक्रवार की शाम संग्रामपुर थानाक्षेत्र के गांव मधुपुर खदरी निवासी राहुल कश्यप की पत्नी मीनू (28) दोनों बेटे लल्ला उर्फ ऋतिक (8) और कार्तिक (2) को लेकर किठावर बाजार जा रही थी। गांव प्रतापगढ़ सीमा पर होने से वह सांगीपुर थानाक्षेत्र के गोठवा तिराहे पर सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी बेकाबू कार ने मीनू और दोनों बेटों को रौंद दिया। इसके बाद कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में मीनू और छोटे बेटे कार्तिक की मौके पर मौत हो गई जबकि, गंभीर रूप से घायल बड़े बेटे कार्तिक को गौरीगंज के असैदापुर स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इधर, संग्रामपुर पुलिस ने मृतका की सास इंद्ररानी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मृतक पुत्र के शव का पोस्टमार्टम अस्पताल मेमो के आधार गौरीगंज पुलिस ने कराया। प्रतापगढ़ व गौरीगंज अलग-अलग स्थानों पर पोस्टमॉर्टम होने से परिजनों व रिश्तेदारों को भाग दौड़ करनी पड़ी। दोनों बेटों और मां के मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद के कारण तीन दिन पूर्व अलग हुआ था परिवार
मीनू करीब तीन दिन पूर्व अपने ससुर ननकू, सास इंद्ररानी, जेठ बब्लू , जेठानी से अलग हुई थी। मृतका के भाई अरुण कुमार के अनुसार तीन माह पूर्व ससुराली जनों ने मारापीटा था। आए दिन विवाद करते रहते थे। थाने में तहरीर देने के बाद सुलह समझौता कराया गया। करीब तीन माह हमारी बहन मायके में रही। 11 दिन पूर्व वह ससुराल गई तो फिर विवाद शुरू कर दिया। बहन मीनू की तहरीर पर पुलिस और ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप पर किसी तरह उसे रहने के लिए कमरा मिला। बच्चों के साथ वह अलग रह रही थी। बहनोई राहुल गुजरात में रहकर नौकरी करते हैं।

साजिश कर हत्या का आरोप लगाया
रायबरेली के थाना नसीराबाद के गांव जानकीपुर निवासी मृतक की मां पार्वती ने आरोप लगाया कि सास, ससुर, जेठानी बेटी को प्रताड़ित करते रहते थे। आशंका है कि उक्त लोगों ने साजिश कर बेटी मीनू व दोनों नाती की हत्या करा दी है। हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

हर किसी की आंखें हुईं नम
मां व उसके दो बेटों के मौत की सूचना जिस किसी को मिली वह गांव की तरफ दौड़ पड़ा। बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचने लगे। गांव पहुंचने वाले लोगों की आंखें में भी परिवार की करुणवेदना से नम हो रहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed