{"_id":"6150aece8ebc3e0de90f7272","slug":"ukeliptas-tree-dropped-on-forest-workers-amethi-news-lko59734732","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनकर्मी पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिरा, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनकर्मी पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिरा, गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामपुर (अमेठी) क्षेत्र के मिश्रौली रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे लाइन दोहरीकरण तथा प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के लिए यूकेलिप्टस के पेड़ों की कटान चल रही है। रविवार को पेड़ों की कटाई के दौरान एक पेड़ वनकर्मी के ऊपर गिर गया। गंभीर रूप से घायल वनकर्मी को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसेे मृत घोषित कर दिया।
ग्राम जमीरपुर पोस्ट पिठौरपुर बांसगाव जिला आजमगढ़ निवासी जियुत शर्मा (55) वन विभाग में स्केलर के पद पर तैनात थे। मिश्रौली स्टेशन परिसर में रविवार की सुबह ठेकेदार द्वारा रेलवे लाइन के किनारे लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों की कटाई का काम किया जा रहा था।
पेड़ रेलवे की विद्युत लाइन पर न गिर जाए इससे बचने के लिए पेड़ों को रस्सी द्वारा ट्रैक्टर के माध्यम से मजदूरों द्वारा खींचा जा रहा था। इसी बीच एक यूकेलिप्टस का पेड़ अनियंत्रित होकर जियुत शर्मा के ऊपर गिर पड़ा।
विज्ञापन
पेड़ की चपेट में आने से जियुत के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना में घायल जियुत शर्मा को साथी कर्मचारी एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी अमेठी ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जियुत शर्मा की मौत से विभाग में शोक की लहर है।