फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two to three km to cast vote. go the distance voter

Amethi News: वोट डालने को दो से तीन किमी. दूरी तय करें मतदाता

Sat, 29 Apr 2023 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two to three km to cast vote. go the distance voter
मतदेय स्थल
गौरीगंज (अमेठी)। जिला मुख्यालय की नगर पालिका के तीन वार्ड ऐसे हैं जहां के मतदाताओं को अफसरों की लापरवाही का दंश झेलना पड़ेगा। इन वार्डों के मतदाताओं को वोट डालने के लिए दो से तीन किलोमीटर लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद गौरीगंज को 25 वार्डों में विभाजित किया गया है। वार्डों के विभाजन के समय अफसरों ने जमकर मनमानी की है। कागजी कार्रवाई से बचने के लिए अफसरों ने ग्राम पंचायत के मतदेय स्थलों को ही निकाय चुनाव में शामिल कर लिया है। वार्ड संख्या-05 पलिया, वार्ड संख्या-17 कटरा लालगंज व वार्ड संख्या-21 तहसील एरिया में मतदेय स्थल नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन

पलिया वार्ड जवाहर नवोदय विद्यालय के पास मौजूद है। यहां के 1,049 मतदाता करीब डेढ़ किमी. की दूरी तय कर विकास भवन के पास स्थित प्रावि पचेहरी मतदेय स्थल पर वोट डालेंगे। कटरा लालगंज वार्ड एसीसी फैक्टरी के समीप व आश्रम पद्धति स्कूल तक फैला है। यहां के 859 मतदाताओं को वोट डालने के लिए शहर स्थित प्रावि कटरा लालगंज पहुंचना पड़ेगा। जिसकी दूरी करीब दो किमी. है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार तहसील एरिया वार्ड में शामिल पूरे अहिरन व पूरे भर्राहा मोहल्ला के 933 मतदाता का मतदेय स्थल शहर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को बनाया है। यह तीन वार्ड तो बानगी के तौर पर हैं। मतदेय स्थलों का चिन्हांकन सुनियोजित तरीके से न करने के चलते कई वार्ड के आंशिक मतदाताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

वार्ड संख्या 21 के निवर्तमान सभासद प्रतिनिधि जय सिंह राठौर ने बताया कि वार्ड में पूरे अहिरन प्रावि होने के बाद भी मतदेय स्थल दूर बनाया गया है। इससे मतदाताओं को समस्या होती है।


यह से ही निर्धारित है मतदेय स्थल
एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए बने मतदेय स्थल पहले से ही निर्धारित हैं। इसमें अब कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed