फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two SUVs collide on highway, woman dead, two serious

Amethi News: हाईवे पर दो एसयूवी भिड़ीं, महिला की मौत, दो गंभीर

Sun, 28 Apr 2024 03:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Two SUVs collide on highway, woman dead, two serious
जगदीशपुर (अमेठी)। अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात थौरी आमघाट पुल के पास दो एसयूवी में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक एसयूवी में सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति व भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इधर, हादसे के बाद दूसरी एसयूवी में सवार लोग वाहन छोड़ कर भाग निकले। जबकि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सुल्तानपुर कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी चालक शिव सिंह अपने मामा ब्रम्हदेव सिंह व मामी उमा सिंह (50) के साथ एसयूवी से लखनऊ से सुल्तानपुर जा रहे थे। जब यह पूर्वांचल एक्सप्रेस से उतरे तो रास्ता भटक कर हलियापुर की ओर जाने के बजाय थौरी की ओर चल दिए। कुछ दूर चलने के बाद जानकारी हुई तो फिर वाहन को वापस किया।
विज्ञापन



तभी अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर थौरी आमघाट पुल के पास पहुंचे ही थे, तभी एक अन्य एसयूवी से इनकी टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे में एसयूवी सवार तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए सीएचसी जगदीशपुर ले जाया गया। वहां से इन लोगों को लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उमा सिंह की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी वाहन पर सवार लोग वाहन छोड़ कर भाग निकले। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed