फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   two school pricipal suspended

लापरवाही बरतने पर दो विद्यालय प्रधानाध्यापक निलंबित

Thu, 24 Mar 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
two school pricipal suspended
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूलों को आवंटित धनराशि का उपभोग नहीं करना तथा दायित्वों में लापरवाही बरतना 11 शिक्षकों को भारी पड़ा। बीईओ जगदीशपुर की रिपोर्ट पर एक शिक्षक को लगातार अनुपस्थित रहने तथा दूसरे शिक्षक को निलंबित करने के साथ ही निरीक्षण में कमी मिलने पर पांच शिक्षकों का वेतन बाधित करने के अलावा तीन शिक्षकों से जवाब-तलब किया है। बीएसए ने कमियों को दूर कर 15 दिन में जवाब देने का निर्देश देते हुए जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में चल रही वार्षिक परीक्षा का बुधवार को बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय कुड़वा रामपुर में अतिरिक्त कक्ष की फर्श खराब मिलने पर प्रधानाध्यापक दिनेश नारायण को 15 दिन में फर्श सही कराते हुए जवाब देने का निर्देश दिया। रामपुर कुड़वा के बाद बीएसए प्राथमिक स्कूल कासिमपुर पहुंचे। यहां तैनात सहायक अध्यापक अमित आनंद पाठक बिना सूचना अनुपस्थित मिले तो बीएसए ने दो दिन का वेतन बाधित करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल भदेहरा में एमडीएम की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिलने पर प्रधानाध्यापक अर्जुन मौर्या को कारण बताओ नोटिस जारी की। उच्च प्राथमिक विद्यालय पीढ़ी में कंपोजिट ग्रांट का उपभोग नहीं मिलने पर प्रधानाध्यापक अर्चना को धनराशि का उपभोग करने तथा खेल सामग्री क्रय करते हुए जवाब देने को कहा। प्राथमिक स्कूल पीढ़ी में भी दो वित्तीय वर्ष में आवंटित कंपोजिट ग्रांट राशि का उपभोग नहीं मिलने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक रवि प्रकाश तिवारी का वेतन बाधित करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल सूबेदार द्वितीय इंसाफ रजा खान के लगातार बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर उन्हें निलंबित तो शिक्षिका वर्तिका यादव के अनुपस्थित रहने पर बीएसए ने वेतन बाधित कर दिया। यूपीएस केसरिया सलेमपुर में एमडीएम की गुणवत्ता खराब मिलने पर प्रधानाध्यापक का वेतन बाधित करते हुए कमियों को दूर करने तथा जवाब देने का निर्देश दिया।

बीएसए ने बीईओ जगदीशपुर की रिपोर्ट पर प्राथमिक विद्यालय आलमपुर के प्रधानाध्यापक रमाकांत श्रीवास्तव को निलंबित तो सहायक अध्यापक अंजलि सिंह का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया। बीएसए ने सभी शिक्षकों को मिली कमियों को दूर करने तथा जवाब देने का निर्देश देते हुए जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed