{"_id":"689b87bc13d9ae1c130e43c3","slug":"two-roads-will-be-improved-with-rs-46-lakh-amethi-news-c-96-1-ame1002-146477-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 46 लाख से चकाचक होंगे दो मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 46 लाख से चकाचक होंगे दो मार्ग
Tue, 12 Aug 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। लंबे समय से जर्जर सड़कों से यात्रा कर रहे ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। जामों क्षेत्र के हरगांव-सूरतगढ़-पूरे छत्ता मार्ग और हरकरनपुर संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए 46 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के सर्वे के बाद शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। सड़कों का निर्माण शुरू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं।
इन दोनों मार्गों के सुधरने से करीब एक लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। मार्ग बदहाल होने से स्कूली बच्चों को समय पर विद्यालय पहुंचना मुश्किल हो रहा है। किसानों को फसल मंडी तक ले जाने में दिक्कतें हो रही है। बारिश में तो हालात और बिगड़ जाते हैं। कीचड़ और गड्ढों से पैदल चलना भी कठिन हो जाता है। हरगांव-सूरतगढ़-पूरे छत्ता मार्ग की लंबाई लगभग आठ किलोमीटर और हरकरनपुर संपर्क मार्ग करीब पांच किलोमीटर का है।
निर्माण पूरा होने के बाद जामों क्षेत्र के कई गांव सीधे मुख्य मार्गों से जुड़ जाएंगे। गांव के बुजुर्ग रामलाल सिंह ने कहा कि 15 साल से इस सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी। उम्मीद है कि काम गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा के भीतर पूरा होगा, ताकि जल्दी फिर शिकायत न करनी पड़े।
विज्ञापन
वर्जन
जल्द शुरू होगा काम
अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बजट जारी होने के साथ रखरखाव की जिम्मेदारी भी कार्यदायी संस्था को दी जाएगी। निविदा प्रकाशित कर ठेकेदार चयन की प्रक्रिया जारी है। उम्मीद है कि काम जल्द प्रारंभ होगा।