फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two ponds will be beautified with Rs 12 crore

12 करोड़ रुपये से दो तालाबों का सौंदर्यीकरण होगा

Wed, 16 Jun 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two ponds will be beautified with Rs 12 crore
अमेठी। स्थानीय नगर पंचायत में स्थित दो तालाब और एक अंत्येष्टि स्थल का 18 करोड़ की लागत से जल्द सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। तालाबों पर लोगों को नौकायन के साथ ही आधुनिक टेक्नोलॉजी की सुविधा मिलेगी। शासन की ओर से योजना को वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी इन दिनों क्षेत्र में लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान किए जाने की कवायद में जुटी हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित तालाब लोगों के लिए निष्प्रयोज्य साबित हो रहे थे। अध्यक्ष ने तालाबों एवं अंत्येष्टि स्थलों का सुंदरीकरण कराए जाने को लेकर पिछले दिनों कोशिश शुरू की थी।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने शहर के सगरा तिराहा के वार्ड नंबर चार में स्थित श्रीराम तालाब और वार्ड नंबर सात में स्थित धोबी घाट तालाब तथा इसी वार्ड में स्थित अंत्येष्टि स्थल का सौंदर्यीकरण कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृति देते हुए दोनों तालाबों के सौंदर्यीकरण मद मेें 12 करोड़ रुपये तो अंत्येष्टि स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए छह करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।
अधिशासी अधिकारी एचपी सिंह ने शासन से स्वीकृति मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों तालाबों में फिल्टर मशीन, बत्तख बोर्ट, नौकायन आदि की व्यवस्था होगी तो तालाबों के किनारों को पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा।

तालाब के किनारों पर लाइटिंग व कुर्सियां लगवाने के साथ ही पौधरोपण कराकर फूल की क्यारी तथा घास आदि लगवाई जाएगी। कहा कि जल्द ही निविदा आमंत्रित कराकर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed