फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two modern CPAP machines installed in the SNCU.

Amethi News: एसएनसीयू में दो आधुनिक सी-पैप मशीनें स्थापित

Tue, 15 Sep 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 15 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two modern CPAP machines installed in the SNCU.
गौरीगंज जिला अस्पताल में नई सी पैप मशीन पर चल रहे इलाज के दौरान नवजात का परीक्षण करते चिकित्सक
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल गौरीगंज के एसएनसीयू में दो आधुनिक सी-पैप मशीनें स्थापित होने से सांस लेने में परेशानी वाले नवजातों के उपचार की सुविधा बढ़ गई है। सोमवार को दोनों मशीनें स्थापित की गईं। अब कम वजन और सांस संबंधी समस्या वाले नवजातों को इकाई में ही श्वसन सहायता दी जा सकेगी। इससे ऐसे बच्चों को लखनऊ और रायबरेली एम्स भेजने की जरूरत कम होगी।
विज्ञापन


एसएनसीयू प्रभारी डॉ. लईक उज जमा ने बताया कि इकाई में 12 बेड हैं। सभी वार्मर सामान्य ऑक्सीजन सुविधा से युक्त हैं। सी-पैप मशीनें नहीं होने के कारण सांस संबंधी गंभीर समस्या वाले नवजातों को बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेजना पड़ता था। नई मशीनों से जरूरतमंद बच्चों को एसएनसीयू में ही श्वसन सहायता मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि सी-पैप मशीन नवजात के फेफड़ों तक लगातार सकारात्मक दबाव के साथ ऑक्सीजनयुक्त हवा पहुंचाने में मदद करती है। इससे सांस लेने में परेशानी वाले शिशुओं को तत्काल सहारा मिलेगा। उपचार के दौरान उनकी निगरानी भी एसएनसीयू में ही की जा सकेगी।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि मशीनों की स्थापना से एसएनसीयू की उपचार क्षमता बढ़ी है। जिले के कमजोर और सांस संबंधी समस्या वाले नवजातों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में इससे मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed