{"_id":"5e5e8ff38ebc3eeb6e13a888","slug":"two-died-in-rod-accident-amethi-news-lko5118619169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई कार, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई कार, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र से गुजरने वाले टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह काजीपट्टी के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए खड्ढ में पलट गई। दुर्घटना में कार सवार चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से चारों घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य की हालात नाजुक देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर दिया।
जिला जौनपुर के थाना गौरा बादशाहपुर के मुक्तीधान गांव निवासी पंकज विश्वकर्मा (29), राजीव राय (30), अमित गिरी (25) व मोहित राय (29) मंगलवार अलसुबह कार से पीजीआई लखनऊ में भर्ती एक परिचित को देखने जा रहे थे। वह गौरीगंज थाना क्षेत्र से गुजरने वाले टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीपट्टी के पास पहुंचे ही थे कि अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चारों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां में मौजूद चिकित्सकों ने पंकज विश्वकर्मा व राजीव राय को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल अमित गिरी व मोहित राय की हालात नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की सूचना परिवारीजनों को देते हुए घायलों को सिपाही के साथ ट्रॉमा सेंटर भेजते हुए मृत युवकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने पंकज विश्वकर्मा व राजीव राय की मौत होने तथा अमित गिरी व मोहित राय को लखनऊ भेजने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।