फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two died in dispute due to holi

होली के दिन जमकर चले लाठी-डंडे, दो की मौत

Sat, 19 Mar 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two died in dispute due to holi
22 : जामो : ग्रामीणों ने घटना की जानकारी लेते डीएम व एसपी। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। प्रेम और सौहार्द के प्रतीक होली के त्यौहार पर जिले में छह स्थानों पर खून की होली खेली गई। इस दौरान रंग लगाने को लेकर हुई मारपीट में जामो के बाबूपुर गांव में जहां दो लोगों की मौत हो गई वहीं छह अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य थाना क्षेत्रों के पांच अलग-अलग स्थानों पर डीजे बजाने को लेकर हुई मारपीट में 10 लोग घायल हो गए। मारपीट की घटनाओं में घायल छह लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जामो के बाबूपुर में घटना को लेकर उपजे तनाव को देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। एसपी व डीएम के अलावा आईजी ने भी गांव पहुंच मौके का मुआयना किया है।
विज्ञापन

रंग लगाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, दो की मौत
फोटो संख्या-20/21/22/23/24/25
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के जामो थाना क्षेत्र के रेवड़ापुर मजरे बाबूपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर टोलियों में लोग होली खेल रहे थे। इसी दौरान रंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी डंडों से मारपीट शुरू हो गई। करीब आधा घंटा तक चली मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां एक पक्ष के अखंड प्रताप सिंह (38) तथा दूसरे पक्ष के शिवराज पासी (42) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पहले पक्ष के मृत अखंड के भाई जगन्नाथ सिंह व देव बहादुर सिंह को डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दूसरे पक्ष के मृत शिवराज की पत्नी राजकुमारी, पुत्र सर्वेश व प्रमोद तथा शिवानी पुत्री देवराज को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से राजकुमारी व सर्वेश की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रंग लगाने को लेकर हुई मारपीट से गांव में तनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के आक्रोश को देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। सूचना मिलते ही डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी दिनेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और एसएचओ जामो धीरेंद्र यादव को मामले में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि मौके पर स्थिति नियंत्रण में है। शनिवार सुबह आईजी अयोध्या कवींद्र प्रताप सिंह भी गांव पहुंचे और दोनों पक्षों से मुलाकात की। घटना में मृत अखंड का अंतिम संस्कार जहां परिवारीजनों ने शुक्रवार शाम ही कर दिया वहीं शिवराज के परिवारीजन अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े रहे।
डीजे बजाने को लेकर मारपीट, दो घायल
होली के दिन शुक्रवार की दोपहर पूरा गौरीगंज शहर होली के रंग में सराबोर था। पर्व पर लोग टोलियों के साथ रंग खेल रहे थे। शहर के चौक बाजार में रंग खेलने और डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। मारपीट व पथराव में दूसरे पक्ष के युवक अजय जायसवाल और राकेश जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मारपीट करने वाले पक्ष से एक युवक को पकड़कर पुलिस थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक अजीत विद्यार्थी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
रंग के बहाने साधी पुरानी रंजिश, पांच घायल
भादर (अमेठी)। होली के दिन दो अलग-अलग थाना क्षेत्र के चार गांवों में मनबढ़ युवकों ने पुरानी रंजिश साधी। चार गांवों में हुए विवाद में पांच लोग घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने दो की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। सभी मामलों में केस दर्ज कर पुलिस प्रकरण की जांच पड़ताल में जुटी है।
पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्यानगर बाजार में शुक्रवार को होली खेलने के दौरान पुरानी रंजिश के बाद डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि आपस में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में नगरडीह गांव निवासी जीत नारायण दुबे (45) व मानापुर गांव निवासी प्रदीप सिंह (32) घायल हो गए। दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में डीजे का गाना बदलने को लेकर हुई। इस घटना में हमलावरों द्वारा की गई पिटाई से खानापुर गांव निवासी तुलसीराम (18) घायल हो गया। तीसरी घटना मॉडल थाना रामगंज के परसोईया गांव में हुई। यहां गांव निवासी विजय पांडेय (42) अपने साथियों के साथ गांव में होली मिलने गए थे।
गांव स्थित एक घर के सामने डीजे बज रहा था जिसका साउंड बहुत तेज था। उधर से आने-जाने वाले राहगीरों को नागवार लग रहा था। साउंड धीमा करने के लिए विजय पांडेय ने कहा तो वहां मौजूद लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनकी जमकर पिटाई की। मारपीट में विजय पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सक ने जीत नारायण दुबे और विजय पांडेय की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौथी घटना भी रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में हुई। यहां पंकज यादव और उसके साथियों ने बीडीसी श्रवण कुमार शर्मा को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। दोनों थानों की पुलिस केस दर्ज कर सभी प्रकरण की जांच में जुटी है।

डीजे न बंद करने पर जमकर पीटा, तीन घायल
अमेठी। थाना क्षेत्र मुंशीगंज के गांव प्रभनपुर मजरे सोरांव निवासी संतराम चौहान ने होली के दिन अपने घर पर डीजे लगा रखा था। इसी बीच गांव के रंजीत सिंह व उनके पुत्र अभय प्रताप सिंह और महेंद्र उर्फ पिंटू समेेत कई अज्ञात लोग वहां पहुंचे और संतराम को डीजे बंद करने को कहा। आरोप है कि यह बात नहीं मानने पर सभी ने संतराम व बीच-बचाव करने आए उनके दो परिवारीजनों को जमकर पीटा। मारपीट के दौरान हमलावरों ने संतराम के हाथ की उंगली को दांत से काटकर अलग कर दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने में दी। एसओ संदीप राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)

21 : जामो : विवाद के बाद गांव में मौजूद पुलिस फोर्स। -संवाद

21 : जामो : विवाद के बाद गांव में मौजूद पुलिस फोर्स। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed