फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two bike thieves including history sheeter arrested

Amethi News: हिस्ट्रीशीटर समेत दो बाइक चोर गिरफ्तार

Fri, 17 Jan 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 17 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two bike thieves including history sheeter arrested
अमेठी सिटी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में बुधवार रात गौरीगंज पुलिस को फिर बड़ी सफलता मिली। चेकिंग के दौरान पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन बाइकें बरामद करने के बाद केस कर दोनों का चालान कोर्ट भेज दिया।
विज्ञापन




गौरीगंज कस्बे में रात मेें वाहनों की चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक संदिग्ध दिखे। पुलिस टीम को देखकर बाइक सवार भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए बाइक पर दर्ज नंबर को एप पर खोजा तो वह बोलेरो का मिला। इसके बाद पुलिस ने दौड़ाकर बाइक सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। बाइक के अभिलेख मांगे तो वह दिखा नहीं पाए। इसके बाद पुलिस उनको लेकर थाने पहुंची।
विज्ञापन



थाने में कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि बाइक जगदीशपुर थाना क्षेत्र से चोरी की है। कूटरचित नंबर प्लेट लगा कर बाइक बेचने जा रहे थे। इसके बाद गौरीगंज पोस्ट ऑफिस के पास एक कमरे में चोरी की दो अन्य मोटरसाइकिलें होने की बात बताई। टीम ने उनकी निशानदेही पर दोनों चोरी की बाइकें बरामद कीं। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान पुलिस ने माधवपुर निवासी राजेश अग्रहरि व चौक बाजार कटरालालगंज निवासी मोहम्मद एजाज के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजेश अग्रहरि के हिस्ट्रीशीटर होने संग अलग-अलग थानों में आठ आपराधिक केस तथा एजाज पर दो केस दर्ज होने की जानकारी पुलिस को हुई। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह की तहरीर पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उनका चालान कोर्ट भेजा गया है। मामले की जांच पूरी होने के बाद आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित करते हुए प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed