फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two accused of setting fire to the house arrested

Amethi News: घर में आग लगाने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Apr 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 30 Apr 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two accused of setting fire to the house arrested
सिंहपुर (अमेठी)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गांव माठा गांव मजरे महिया सिंदुरिया गांव निवासी कुंवर बहादुर का छप्पर जलाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 26 अप्रैल को कुंवर बहादुर बरात में खाना बनाने के लिए गए थे। आरोप है कि शाम के समय उसके छप्पर में आग लगा दी थी। घर में आग लगने से पीड़ित के घर में रखे कपड़े, अनाज, बिस्तर, साइकिल और बच्चों की कॉपी किताबें जलकर राख हो गई थीं। पीड़ित की तहरीर पर शिवरतनगंज पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूरे शुक्लन गांव के मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द राय ने बताया कि हरिओम व आदर्श को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed